Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

Kiwi Facial सिर्फ 15 मिनट में करें, हरियाली तीज पर चांद सा चमकेगा चेहरा

हरियाली तीज पर चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के लिए घर पर सिर्फ 10 मिनट में कीवी फेशियल करें। यह फेशियल त्वचा को शाइनी और टाइट बनाने में मदद करता है।
Updated:- 2026-08-11, 22:10 IST
image

हरियाली तीज का त्‍योहार आते ही हम महिलाएं अपने लुक को लेकर खास तैयारियां शुरू कर देती हैं। ऐसे में खूबसूरत आउटफिट, मेहंदी और ज्‍वेलरी के साथ चेहरे पर नेचुरल और फ्रेश ग्‍लो भी जरूरी होता है। अगर इस खास मौके से पहले पार्लर जाने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर पर ही सिर्फ 10 मिनट निकालकर आप कीवी फेशियल कर सकती हैं। यह आपके स्किनकेयर रूटीन को फ्रेश टच देगा।

कीवी फेशियल घर पर कैसे करें?

कीवी विटामिन C, E और एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो स्किन को तुरंत ग्‍लोइंग, फ्रेश और टाइट बनाती है। हरियाली तीज पर चेहरे का ग्‍लो बढ़ाने के लिए आप घर पर सिर्फ इन 4 आसान स्‍टेप्‍स में कीवी से फेशियल कर सकती हैं।

kiwi facial in just 15 minutes

स्टेप 1: क्लींजिंग और एक्सफोलिएशन

क्लींजिंग से त्वचा से गंदगी, तेल और पसीना हटता है। इसकी वजह से त्वचा साफ और फ्रेश रहती है। इसके अलावा, एक्‍सफोलिएशन से डेड स्किन सेल्‍स हटते हैं, जिससे त्‍वचा मुलायम, स्‍मूथ और शाइनी बनती है।

सामग्री

  • 1 चम्मच कीवी का पल्‍प
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

विधि‍

  • दोनों चीजों को अच्‍छी तरह मिलाएं।
  • फिर चेहरे पर 2 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • इसके बाद चेहरे को पानी से धोकर पोंछ लें।

face massage

स्‍टेप-2: मसाज

कीवी फेशियल के दौरान मसाज का स्टेप सबसे जरूरी होता है, क्योंकि इससे चेहरे का ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन टाइट और ग्‍लोइंग बनती है।

सामग्री

  • 1 चम्‍मच कीवी पल्‍प
  • 1 चम्‍मच एलोवेरा जेल

ऐसे करें मसाज

आप इन स्टेप्स में चेहरे की हल्के हाथों से सिर्फ 2-3 मिनट तक मसाज कर सकती हैं।

  • उंगलियों के पोरों पर थोड़ा सा कीवी और एलोवेरा का मिश्रण लें।
  • चिन से शुरू करते हुए गालों और नाक के आस-पास हल्के हाथों से क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। इससे चेहरे की मसल्‍स रिलैक्स होती हैं।
  • अब आपको जॉलाइन और चीक बोन की मसाज करनी है। इसके लिए उंगलियों को चिन पर रखें और कानों की ओर स्‍ट्रेच करते हुए ऊपर की ओर लेकर जाएं।
  • इसके बाद गालों पर भी नीचे से ऊपर की तरफ हल्के हाथों से मसाज करें। इससे स्किन लटकती नहीं है और जॉलाइन शार्प होती है।
  • माथे की मसाज के लिए आप अपनी उंगलियों को माथे के बीच में रखें। अब उंगलियों को अंदर से बाहर की तरफ हल्के दबाव के साथ लेकर जाएं।
  • आंखों के आस-पास अपनी रिंग फिंगर की मदद से हल्‍का प्रेशर देते हुए मसाज करें। आंखों के नीचे हल्के हाथों से अंदर से बाहर की ओर टैप करें या धीरे-धीरे घुमाएं। ध्यान रखें कि कीवी आंखों के अंदर नहीं जानी चाहिए।
  • अगले स्‍टेप में आपको नाक और गर्दन की मसाज करनी है। इसके लिए, नाक के दोनों तरफ ऊपर से नीचे और फिर नाक पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लैकहेड्स हटाने में मदद मिलती है।
  • लास्‍ट में, कॉलर बोन से चिन की तरफ स्ट्रोक देते हुए मसाज करें।
  • मसाज हमेशा ऊपर की ओर करें, कभी भी चेहरे को नीचे की ओर न खींचें। मसाज के बाद चेहरे को गीले कॉटन पैड या ताजे पानी से साफ कर लें।

kiwi face pack

स्टेप- 3: इंस्टेंट ग्लो कीवी फेस पैक

कीवी फेस पैक लगाने से न सिर्फ चेहरे पर तुरंत ग्‍लो आता है बल्कि त्‍वचा का एक्‍स्‍ट्रा ऑयल और गंदगी दूर होती है।

सामग्री

  • 2 चम्मच मैश की हुई कीवी
  • 1 चम्मच शहद
  • 1/2 चम्मच दही (ड्राई स्किन के लिए)
  • 1/2 चम्मच बेसन (ऑयली स्किन के लिए)

यह भी पढ़ें- Rice Paper Facial: डल और ड्राई स्किन से पाना है छुटकारा? ट्राई कर सकती हैं राइस पेपर फेशियल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका

  • इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं।
  • इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
  • इसे केवल 7 से 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें ताकि यह हल्का सूख जाए।
  • अब चेहरे को पानी से धो लें और त्वचा को थपथपा कर सुखाएं।
  • इसके बाद अपनी पसंद का कोई भी हल्का मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगा लें।

kiwi facial at home in just 15 minutes

कीवी फेशियल के फायदे

  • इंस्टेंट ग्‍लो: चेहरे की डलनेस दूर होती है और नेचुरल ग्लो आता है।
  • दाग-धब्बे कम होना: इसमें मौजूद विटामिन C झाइयों और काले धब्बों को हल्का करने में मददगार है।
  • एंटी-एजिंग: यह त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां कम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ऑयली स्किन के लिए घर में 10 मिनट में करें खीरे से फेशियल

हरियाली तीज पर चेहरे के ग्‍लो को बढ़ाने में कीवी फेशियल मदद कर सकता है। इस फेशियल को करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर करें, क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।