चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के साथ-साथ अधिकतर महिलाएं अपने बालों को लेकर भी काफी परेशान होती है। लंबे, घने और खूबसूरत बाल हर महिला की चाहत होते हैं। लेकिन कई बार हेयर वॉश के 1 से 2 दिन बाद ही बोल चिपचिपी हो जाते हैं। बालों का चिपचिपा होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। इससे बचने के लिए और अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। इसे कर आप घर पर रहकर बालों में असर देख सकती है। आईए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि हेयर वॉश के कुछ दिन बाद बालों का चिपचिपा होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अधिकतर महिलाएं बालों में होने वाले डेंड्रफ की वजह से बालों में चिपचिपाहट महसूस करती है, तो वही कुछ महिलाएं ऑइली हेयर होने की वजह से या धूल, मिट्टी की वजह से भी हेयर वॉश के 1 से 2 दिन बाद अपने बालों में चिपचिपाहट महसूस करती है। इससे बचने के लिए आप हेयर वॉश करने की एक रात पहले एक खास उपाय कर सकती है। इससे आपको फर्क दिख सकता है।
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि चिपचिपे बाल आपकी सुंदरता को कम कर सकते हैं। ऐसे में जब भी आप हेयर वॉश करें उसके एक रात पहले एक कंटेनर में नारियल तेल ले उसे हल्का गुनगुना कर ले। फिर इसमें विटामिन ई का कैप्सूल शामिल कर दे। इसके बाद आप इसमें थोड़ी मात्रा में कपूर का चुरा शामिल कर दें। अब इस मिश्रण को थोड़ी देर तक ढक कर रखें। उसके बाद हल्के हाथों से अपने बालों पर लगाते हुए अपने स्कैल्प की मसाज करें।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: क्या स्कैल्प पर सीधा एलोवेरा जेल लगा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
अब आप अपने बालों की प्लेट्स बनाकर रात भर इस तेल को लगा रहने दे। दूसरे दिन सुबह आप अपने बालों को धो सकती हैं। ऐसा करने से आपको फर्क देखने को मिल सकता है। अपने बालों पर इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि कुछ महिलाओं को इस मिश्रण से परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Home Remedies For Hair: बदलते मौसम में बालों में बढ़ रही हैं ड्राई स्कैल्प की समस्या, दादी मां का यह नुस्खा आएगा काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।