सर्दियों में हाथों को मुलायम रखने के लिए ये उपाय अपनाएं

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। समय आ गया है कि अब स्किन को अच्छे से पैंपर किया जाए। क्या आप केवल अपने चेहरे को अच्छा और सॉफ्ट रखने की जद्दोजहद में रहती हैं? और भूल जाती हैं कि आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में हाथ भी मायने रखते हैं। सर्दियों में हाथों का रूखापन सबसे ज्यादा परेशान करता है। इसलिए हाथों की देखभाल करना जरूरी होता है। अगर आपके हाथ ड्राई रहते हैं तो इन्हे मॉइश्चराइज रखना पहला काम है। इसके लिए आपको बाजार में कई क्रीम मिल जाएंगी, लेकिन आप नेचुरल तरीके से भी हाथों की नमी को बनाए रख सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन चीजों के उपयोग से आपके हाथ हमेशा सॉफ्ट रहेंगे।
शहद का करें इस्तेमाल
क्या आप अपने किचन में शहद रखती हैं? शुद्ध शहद के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए कहा जाता है कि कम से कम एक चम्मच शहद जरूर खाना चाहिए। क्या आपको पता है कि आप शहद को त्वचा पर भी लगा सकती हैं? शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण पाया जाता है। इसलिए यह त्वचा को सॉफ्ट रखने में मदद करता है। इससे आपकी स्किन को नुकसान नहीं होगा। खासतौर पर त्वचा के रूखेपन को कम करने के लिए घरेलू उपाय के रूप में शहद को अच्छा माना जाता है।
आवश्यक सामग्री
- थोड़ा सा शहद
क्या करें?
- थोड़ा सा शहद लें और इसे अपने हाथों पर अच्छे से फैला लें।
- शहद को कुछ देर यानि 15-20 मिनट तक हाथों पर लगा रहने दें।
- अब अपने हाथों को साफ पानी से धो लें।
- दिन भर में दो बार शहद का इस्तेमाल करें।
- शहद लगाने से आपके हाथ सॉफ्ट होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:हाथ हो जाते हैं बहुत ज्यादा ड्राई तो ये 6 तरीके करेंगे आपकी मदद
ओटमील लगाएं
ओट्स स्किन केयर का एक अहम हिस्सा है। ओट्स की मदद से स्क्रब से लेकर फेस पैक तक बनाए जाते हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच ओट्स
- ½ चम्मच नारियल का तेल
इसे भी पढ़ें:हाथों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए आसानी से बनाएं ये 2 हैंड स्क्रब
क्या करें?
- सबसे पहले 1 कप ओट्स को मिक्सी में डालकर ब्लेंड कर लें।
- यह ध्यान रखें कि आपको इसका फाइन पाउडर बनाना है।
- इसके बाद 1 चम्मच ओट्स में ½ चम्मच नारियल का तेल मिला लें।
- अब ओट्स से बने इस पैक को अपने हाथों पर लगाएं। (ड्राई हाथों के लिए मास्क)
- करीब 10 मिनट बाद पैक को साफ कर लें।
- इस पैक का इस्तेमाल दिन में केवल एक बार ही करें।
हाथों को ड्राई होने से कैसे बचाएं?

- आपको हाथों को साफ रखने के लिए केमिकल्स वाले साबुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे हाथ ज्यादा ड्राई हो जाते हैं।
- हाथों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। गुनगुना पानी बेस्ट रहेगा। यह आपके हाथों में मॉइश्चर को बनाए रखेगा।
- हाथों को पोंछने के लिए आपको तौलिया नहीं रगड़ना चाहिए। केवल पैट करके ही हाथों को सुखाएं।
- मार्केट में आपको हर स्किन कंडीशन के हिसाब से मॉइश्चराइजर मिल जाएंगे। आपको अपने हाथों की नमी बनाए रखने के लिए इन मॉइश्चराइजर का उपयोग करना चाहिए।
- बर्तन या कपड़े धोते वक्त ग्लव्स पहनें। डिटर्जेंट में केमिकल्स की मात्रा बेहद ज्यादा होती है, जिससे हाथ रफ हो जाते हैं। इसलिए ग्लव्स पहनना न भूलें।
- हाथों को ड्रायर की मदद से न सुखाएं। टिशू पेपर का इस्तेमाल करें।
- हाथों की देखभाल करने के लिए आप घर बने पर स्क्रब और मास्क का उपयोग कर सकती हैं। स्क्रब करने से डेड स्किन हट जाती है। वहीं मास्क लगाने से त्वचा सॉफ्ट होने लगती है। हालांकि, आपको स्क्रब और मास्क के इंग्रीडियंट्स को स्किन टाइप के अनुसार ही चुनना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।