herzindagi
nose pimple for home remedies

Nose Pimple Home Remedies: नाक पर होने लगे हैं पिंपल्स तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

How To Remove Pimples On Nose: अगर आपके नाक पर पिंपल्स हो जाते हैं तो उन्हें फोड़ना नहीं चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-10-06, 15:08 IST

कई महिलाओं के चेहरे के साथ-साथ नाक पर भी पिंपल्स हो जाते हैं। क्या आपके भी नाक पर पिंपल निकलते हैं? यह देखने में बेहद बेकार लगते हैं। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह की क्रीम का उपयोग करती हैं। अगर आप जल्द ही इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको वह तरीके बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से निजाप पा सकती हैं।

विच हेजल का करें उपयोग (How To Reduce Nose Pimple With Witch Hazel)

how to use witch hazel for nose pimpleविच हेजल त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इसका उपयोग कई तरह की समस्याओं से निपटने के लिए किया जाता है। इसमें टैनिन पाया जाता है, जिससे पिंपल की समस्या कम हो जाती है। केवल पिंपल ही नहीं रेडनेस और सूजन से भी राहत मिलती है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच विच हेजल
  • कॉटन पैड

कैसे करें इस्तेमाल

  • कॉटन पैड को विच हेजल ऑयल में भिगो लें।
  • फिर इसे पिंपल वाली जगह पर अच्छे से लगाएं।
  • अब इसे कुछ देर सूखने दें।
  • करीब 15 मिनट तक तेल को लगा रहने दें।
  • फिर अपना चेहरा अच्छे से साफ करना सुनिश्चित करें।
  • रोजाना विच हेजल का उपयोग करें।
  • इसे लगाने से नाक पर मौजूद पिंपल कम हो जाएंगे

इसे भी पढ़ें:Gharelu Nuskhe: नाक पर निकले मुंहासे को ठीक करने के 5 रामबाण उपाय

बर्फ का करें उपयोग (How To Reduce Nose Pimple With Ice)

how to use ice for nose pimpleत्वचा पर बर्फ लगाना अच्छा होता है। इससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं कम हो जाती है। साथ ही आइस वाटर फेशियल भी किया जाता है। इसी तरह अगर आपकी नाक पर पिंपल्स हो गए हैं तो इसके लिए बर्फ का उपयोग कर सकती हैं। इससे दर्द कम होगा।

आवश्यक सामग्री

  • बर्फ
  • साफ कपड़ा

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक साफ कपड़ा लें और इसमें बर्फ को रैप कर लें।
  • अब इसे अपनी नाक पर प्रेस करें।
  • कम से कम 20 मिनट तक ऐसा करते रहें।
  • कुछ घंटों में इस प्रकिया को दोहराते रहें।
  • बर्फ के उपयोग से पिंपल्स कम हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:ये 3 होममेड फेस मास्‍क मुंहासे के पुराने दाग से दिलाएंगे छुटकारा

नाक पर पिंपल्स होने से रोकने के तरीके

  • नाक पर पिंपल ना हो इसके लिए आपको दिन में कम से कम दो बार अपना चेहरा साफ करना चाहिए। इससे गंदगी और धूल हट जाएगी और पिंपल होने की संभावना भी कम हो जाएगी।
  • पानी जरूर पीएं। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पानी से बेहतर कुछ नहीं है। पानी सीबम का उत्पादन को कम करता है। ज्यादा सीबम से पोर्स बंद हो जाते हैं।
  • आपको ऐसे प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए जिसमें ऑयल हो। इसके बजाय वाटर बेस्ड प्रोडक्ट सही रहेंगे।
  • अगर आपके नाक पर पिंपल्स हो जाते हैं तो इन्हें फोड़े नहीं। इससे स्किन पर दाग पड़ जाते हैं और मुहांसे फैलने का भी डर रहता है।
  • हमेशा मेकअप रिमूव करके ही सोएं। अगर आप मेकअप नहीं हटाएंगी तो नाक पर पिंपल्स हो सकते हैं।
  • गंदे हाथों से नाक को न छूएं। इससे पिंपल्स ज्यादा हो जाते हैं।
  • अपने स्किन केयर रूटीन में क्लींजर, टोनिंग और मॉइश्चराइजर जरूर शामिल करें। ऐसा रूटीन फॉलो करें, जो आपके त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करे।
  • नाक को स्क्रब भी करें। इसके लिए आप घर पर भी इसे बना सकती हैं। स्क्रब करने से नाक पर मौजूद गंदगी साफ हो जाती है, जिससे पिंपल्स नहीं होंगे।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।