
हम हमेशा खूबसूरत दिखना चाहते हैं लेकिन बस अच्छा मेकअप करने से या अच्छे कपड़ें पहनने से अच्छे नहीं लग सकते। हमें बाकी चीजों के साथ साथ अपने हाथों की खूबसूरती पर भी ध्यान देना चाहिए और हमारे हाथ तब सुंदर लगते हैं जब नेलपॉलिश लगाने लायक बड़े नेल्स हों। कुछ लोगों के नेल्स बहुत कम बढ़ते हैं और किसी किसी के तो बढ़ते ही नहीं हैं। अगर आपके नाखून भी छोटे हैं या बढ़ते नहीं हैं तो आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लाएं हैं, जिनके उपयोग से आप अपने नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ा सकती हैं और अपने हाथों की खूबसूरती को और भी ज्यादा सुंदर बना सकती है।

हम अक्सर एक गलती कर देते हैं और वो है नाखूनों को शेप में न रखने की गलती। जरूरी नहीं है कि अगर आपके नाखून बढ़े हैं तभी आप उन्हें शेप में रखें। हमें छोटे नाखूनों को भी शेप में रखना चाहिए। नाखूनों को शेप में रखने से लुक अच्छा आता है और हाथ भी अच्छे लगते हैं। नाखून अगर टेढ़े मेढ़े या टूटे हुए हों तो बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-ब्यूटी ब्लेंडर से लेकर ईयरबड्स तक, इन चीजों से करें नेल आर्ट
नाखूनों पर लहसुन घिसने का नुस्खा बहुत पुराना है और यह काफी ज्यादा कारगर होता है। आप चाहे तो लहसुन की छोटी कली को रात में सोने से पहले अपने नाखूनों में घिस सकते हैं। एक बार लहसुन घिसने से नाखूनों की ग्रोथ बढ़ जाए तो फिर उनकी ग्रोथ बहुत कम रूकती है।
नारियल के तेल के कई फायदे हैं। आप इसका इस्तेमाल नेल्स को मॉइस्चराइज करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपके नेल्स सॉफ्ट और चमकदार बनेंगे। जब आप अपने चमकदार नाखूनों में नेल पॉलिश लगाएंगी तो आपके हाथ और भी खूबसूरत दिखेंगे।

छोटे नेल्स होने के कारण अक्सर हम आर्टिफिशियल नेल्स का इस्तेमाल करते हैं। इनसे हमारे नेल्स बढ़े लगते हैं और सुंदर भी दिखते हैं। लेकिन ऐसा करने से नकली नेल्स की गोंद हमारे नाखूनों को गंदा और खराब करती है और उनकी ग्रोथ रुक जाती है। हमेशा आर्टिफिशियल नेल्स लगाने से बचें।
अक्सर हम देखते है की हमारे नाखून पतले होने के कारण जल्दी टूट जाते हैं। यह विटामिन सी की कमी से होता है। ऐसे में आप विटामिन सी युक्त फूड खाएं। आप चाहें तो संतरे के छिलकों को नाखूनों में भी घिस सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-अगर अपने नेल्स को बनाना है ब्यूटीफुल तो एक बार ट्राई करें यह Blue Nail Art
हम इसी तरह ब्यूटी से जुड़े घरेलू नुस्खें आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।