पैरों की स्किन को मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

त्वचा का ख्याल रखने के लिए महिलाएं कई सारे उपाय और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, पैरों की स्किन का खास ख्याल नहीं रखती हैं। इस वजह से जहां पैरों की सुंदरता कम हो जाती हैं तो, वहीं पैरों की स्किन की त्वचा खुरदरी हो जाती है। वहीं पैरों की स्किन कैसे मुलायम हो इसके लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं। इन उपायों की मदद से पैरों की स्किन को मुलायम हो सकती है साथ पैर सुंदर नजर आएंगे।
ग्लिसरीन और गुलाब जल का करें इस्तेमाल
पैरों की स्किन को मुलायम बनाने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्लिसरीन में एंटी-एजिंग समेत कई सारे गुण होते हैं जो त्वचा को नमी प्रदान करने का काम करते हैं। वहीं गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा को चमक लाने के काम करते हैं। इन दोनों चीजों का सही तरह से इस्तेमाल करने से पैरों की स्किन मुलायम हो सकती है साथ ही पैर भी सुंदर नजर आएंगे।
सामग्री
- 2 चम्मच ग्लिसरीन
- 2 चम्मच गुलाब जल
इस भी पढ़ें : जानें हेल्दी स्किन के लिए क्या करना चाहिए?
इस तरह करें इस्तेमाल
- सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी लें और पैरों को 10-15 मिनट भिगोएं।
- इसके बाद ब्रश की मदद से पैरों की डेड स्किन साफ करें।
- इसके बाद सही मात्रा में ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाएं।
- इस मिश्रण को पैरों को अप्लाई करें और रातभर छोड़ दें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटी वायरस और एंटीसेप्टिक जैसे कई सारे गुण होते है। ये सभी गुण हाथ-पैरों की ड्राई स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए उपयोगी है।
सामग्री
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- सबसे पहले हाथ-पैरों को अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद पैरों को रगड के साफ कर लें।
- इसके बाद पैरों पर एलोवेरा जेल अप्लाई करें।
- वहीं इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें।
- इस उपाय को 3 दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इस भी पढ़ें- बरकरार रहेगी पैरों की खूबसूरती अगर रात के समय करेंगी ये काम, इन टिप्स को करें फॉलो
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये घरेलू नुस्खे पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।