फ्रीजी बालों के लिए खास हैं ये घरेलू चीजें, आप भी आजमाएं

खूबसूरत और घने बाल हम सभी पाना चाहते हैं। इसके लिए हम आए दिन कई ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। बदलते दौर में ब्यूटी वर्ल्ड में आज भी घरेलू नुस्खे बाहरी ट्रीटमेंट से कई ज्यादा माने जाते हैं। गर्मी में अक्सर बालों में फ्रिजीनेड बढ़ने लगती है।
फ्रिजी बालों की देखभाल करने के लिए आप एलोवेरा जेल को कई तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे रखें एलोवेरा जेल की मदद से बालों का ख्याल। साथ ही, जानेंगे इनसे मिलने वाले फायदों के बारे में।
बालों की फ्रिजीनेस को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

- एलोवेरा जेल
- दही
दही को बालों में लगाने के क्या फायदे होते हैं?
- रुसी की समस्या को कम करने में मदद करती है।
- ड्राईनेस को कम कर बालों को पोषण देने में सहायता करती है।
- बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है।
एलोवेरा जेल को बालों में लगाने के फायदे क्या हैं?
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो बालों को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।
इसे भी पढ़ें: Korean Hair Care: चावल के पानी में छुपा है कोरियन हेयर केयर का राज, जानें कैसे?
बालों की फ्रिजीनेस को कम करने के लिए घरेलू उपाय

- सबसे पहले 2 से 3 चम्मच दही की एक बाउल में डालें।
- इसमें एलोवेरा के पौधे की पत्तियों में से जेल को निकालकर डालें।
- इन दोनों को मिलाकर स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक में लगा लें।
- 1 से 2 घंटों तक के लिए इस हेयर पैक को लगा रहने दें।
- अब पानी और शैम्पू की मदद से बालों को धो लें।
- बालों को धोने के बाद कंडीशनर और हेयर सीरम लगा लें।
- इस तरह से आप हफ्ते में 2 बार तक आजमा सकती हैं।
- लगातार इसके इस्तेमाल से बालों का टेक्सचर पहले से अच्छा हो जाएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको फ्रिजी बालों की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।