सुंदर और शाइनी बालों के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल

बाल सुंदर और शाइन नजर आए इसके लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इसके बाद भी कई बार परिणाम आपकी इच्छा अनुसार नहीं आता हैं। इस वजह से आपका काफी खर्चाभी हो जाता है। वहीं इस खर्चा को बचाने के लिए और सुंदर और शाइनी बालों के लिए आप किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, किचन में मौजूद कौन-सी चीजें बालों के लिए उपयोगी हैं इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमें कुछ चीजों के बारे में बताया कि जिनकी मदद से बाल सुंदर और शाइनी हो सकते हैं।
एक्सपर्ट ने बताया कि किचन में मौजूद नींबू, शहद, देसी घी, नारियल तेल और दही बालों को सुंदर और शाइनी बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि इन चीजों को किस तरह इस्तेमाल करें।
नींबू और शहद का करें इस्तेमाल
सामग्री
- 4 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच शहद
इसे भी पढ़ें: बालों की बढ़ सकती है ग्रोथ, अगर इन घरेलू उपाय का करेंगी फॉलो
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसे नींबू का रस लें।
- इसमें शहद मिलाएं
- इस मिश्रण को बालों पर अप्लाई करें।
- 30 मिनट बाद बालों को शैंपू की मदद से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
देसी घी और नारियल तेल का करें इस्तेमाल

सामग्री
- 4 चम्मच देसी घी
- 2 चम्मच नारियल तेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसे कटोरी में देसी घी लें।
- इसमें नारियल तेल मिलाएं
- इस मिश्रण को बालों पर अप्लाई करें।
- 30 मिनट बाद बालों को शैंपू की मदद से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
दही, शहद और नारियल तेल का करें इस्तेमाल

सामग्री
- 4 चम्मच दही
- 4 चम्मच नारियल तेल
- 2 चम्मच शहद
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसे कटोरी में दही लें।
- इसमें नारियल तेल और शहद मिलाएं
- इस मिश्रण को बालों पर अप्लाई करें।
- कुछ समय बाद बालों को शैंपू की मदद से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
इसे भी पढ़ें: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस तरह रखें उनका ध्यान, अपनाएं ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।