बालों की बढ़ सकती है ग्रोथ, अगर इन घरेलू उपाय का करेंगी फॉलो

बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं होने पर इसका असर आपकी खूबसूरती पर भी पड़ता है। इसी वजह से हर महिला चाहती हैं कि उसके बालों की ग्रोथ अच्छी हो लेकिन,कई सारी वजह हैं जिसकी वजह से बालों की ग्रोथ रुक जाती हैं साथ ही इनके टूटने और झड़ने की समस्या भी शुरू हो जाती है। वहीं इस समस्या से कैसे निजात पाया जाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें कुछ तेल के बारे बताया है जिनकी मदद से बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है।
विटामिन-ई ऑयल

विटामिन ई ऑयल में भी कई सारे गुण होते हैं और इसका इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। वहीं बालों के झड़ने और पतले होने की समस्या भी कम होगी। विटामिन ई तेल में एंटीऑक्सीडेंटस के गुण होते हैं जो बालों के कई तरह से केयर करते हैं और ये ही गुण बालों की ग्रोथ के लिए सहायक है।
यह भी पढ़ें- DIY Hair Mask: रूखे बालों को घना और मुलायम बनाने के काम आएगा यह हेयर मास्क
इस तरह करें इस्तेमाल
- विटामिन-ई ऑयल को एक बाउल में निकाल लें।
- इसे बालों में अप्लाई करें।
- हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद बालों को अच्छी तरह से शैम्पू से धो ले।
नीम तेल

यह तेल भी बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सहायक है। जहां नीम सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं इसका तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं अगर आप इस तेल को बालों पर इस्तेमाल करती हैं तो वहीं हेयर लॉस और डैंड्रफ की समस्या भी कम हो जाती हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरों में नीम तेल लें।
- इससे हल्का गुनगुना कर लें।
- इसके बाद इसे ठंडा करके बालों पर अप्लाई करें।
- 30 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो ले।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- हेयर वॉश करने से पहले बालों पर तेल लगाएं
- अगर हेयर मास्क का इस्तेमाल कर रही है तो पहले इसे साफ़ करें
- शैम्पू के इस्तेमाल करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल भी करें।
अगर आपको रूखे बालों को घना, चमकदार और मुलायम बनाने का यह हेयर मास्क पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह भी पढ़ें- Long Hair: आपकी लंबी-घनी जुल्फों पर टिक जाएगी सभी की नजर, बालों में लगाएं यह खास तेल
अगर आपको ये टिप्स पसंद आई है, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।