Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियों तो इस्तेमाल करें ये घरेलू नुस्खे, त्वचा दिखेगी जवां

उम्र बढ़ने पर चेहरा झुर्रियां दिखने लगती है। लेकिन, कम उम्र में ही झुर्रियां दिखने लगे तो यह परेशानी का कारण बन जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें, ताकि चेहरे पर से यह समस्या कम हो सके।
Updated:- 2024-10-31, 14:30 IST
image

बढ़ती उम्र हमारे चेहरे के नूर को कम कर देती है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों के चेहरे का निखार गायब होने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा लाइफस्टाइल ही बिल्कुल बदल गया है। हम न ही अच्छा खानपान का सेवन कर पा रहे हैं और न ही सही चीजों को चेहरे पर अप्लाई कर पा रहे हैं। इसकी वजह से चेहरा बेजान और डल दिखाई देता है। सबसे पहले चेहरा डल होता है। इसके बाद चेहरे पर झुर्रियां भी दिखने लगती हैं। ऐसे में चेहरे को ज्यादा केयर की जरूरत होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करके घरेलू चीजों को चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपकी चेहरे की झुर्रियां कम हो सकती हैं।

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

Coconut oil

त्वचा पर नारियल तेल के नियमित इस्तेमाल से स्किन हेल्दी रहती है। आप इसका इस्तेमाल चेहरे की मसाज के लिए कर सकती हैं। इससे त्वचा को पोषण मिलेगा। साथ ही, चेहरे की चमक दोगुनी हो जाएगी। नारियल का तेल स्किन को मॉइश्चराइज करता है। इसके एंटी-एजिंग गुण त्वचा को प्रोटेक्ट करते हैं। इसका इस्तेमाल आप रात के समय चेहरे पर करके सोए। फिर इसे सुबह साफ करें। रोजाना लगाने से आपकी त्वचा में कसाव रहेगा। साथ ही, वो हेल्दी नजर आएगी।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

Aloevera gel

झुर्रियों को कम करने में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। एलोवेरा आजकल हर घर में मौजूद होता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करना आसान होता है। इसमें नेचुरल प्रोपर्टीज होती हैं, जो चेहरे को मॉइश्चराइज करने में मदद करती हैं और झुर्रियों की समस्या को कम करती हैं। एलोवेरा जेल को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं या फिर इसे रातभर चेहरे पर लगाकर भी रखा जा सकता है। इसे आप रोजाना अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Skin Benefits: झुर्रियों की समस्या से पाना है छुटकारा तो घर पर बनाएं तुलसी फेस पैक, जानें तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

Face care

  • स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की सलाह लें।
  • झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए बिना एक्सपर्ट की सलाह के किसी भी चीज को अप्लाई न करें।
  • चेहरे पर घरेलू चीजों को पैच टेस्ट के बाद ही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: Home Remedies: झुर्रियों की समस्या होगी कम, एलोवेरा दिखाएगा कमाल 

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।