Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

मानसून में बालों की चिपचिपाहट दूर करने के ल‍िए अपनाएं ये 4 हर्बल टिप्स

कई लोगाें की श‍िकायत होती है क‍ि मानसून में उनके बाल च‍िपच‍िपे हाे जाते हैं। ऐसे में लोग महंगे प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं। आप चाहें तो इससे छुटकारा पाने के लि‍ए हर्बल ट‍िप्‍स फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2026-08-22, 11:38 IST
monsoon herbal hair care tips

कमानसून में भले ही गर्मी से राहत मि‍ल जाती है, लेक‍िन बालों से जुड़ी समस्‍याएं बढ़ जाती है। हवा में नमी बढ़ने की वजह से बाल जल्‍दी च‍िपच‍िपे हो जाते हैं। कई बार तो ऐसा होता है क‍ि हम सुबह बाल धोते हैं और शाम तक ये च‍िपच‍िपे हो जाते हैं। कहा जाता है क‍ि मानसून में स‍िर्फ बालों को धोना ही काफी नहीं होता है बल्‍क‍ि स्‍कैप्‍ल का भी खास ख्‍याल रखने की जरूरत होती ह‍ै। इसके ल‍िए आपको बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल नहीं करना है।

आप कुछ हर्बल और नेचुरल चीजों को भी हेयर केयर रूटीन में शामिल करके बालों को बेहतर बना सकती हैं। इसके ल‍िए हमने क्लेलिया सेसिलिया एंजेलॉन (सूर्या ब्राजील की संस्थापक और सीईओ) से बात की। उन्‍होंने व‍िस्‍तार से जानकारी दी है-

मानसून में क्यों चिपचिपे हो जाते हैं बाल?

Clelia Cecilia Angelon का कहना है क‍ि बारिश के मौसम में हवा में ह्यूमिडिटी यानी क‍ि नमी बहुत बढ़ जाती है। यही नमी बालों के अंदर समा जाती है, जिससे बाल फूलने लगते हैं और इनका टेक्सचर भी बिगड़ने लगता है। इसी वजह से बालों को सेट करना मुश्किल लगता है। जो हेयरस्टाइल सर्दियों में पूरा दिन टिका रहता है, वही मानसून में 10 मिनट भी नहीं रुक पाता। इसके अलावा, बारिश के दिनों में स्कैल्प और बालों की जड़ें बहुत जल्दी ऑयली और चिपचिपी होने लगती हैं।

monsoon herbal hair care tips (1)

उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि मानसून में सिर्फ बालों पर ही ध्यान देने की जरूरत नहीं है। स्कैल्प का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है। जब भी बाल धोएं, तो स्‍कैल्‍प को भी अच्‍छे से साफ करें। उसके बाद जड़ों को अच्छी तरह सुखा लें। बालों की जड़ों में नमी रह जाने से भी बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: च‍िलच‍िलाती धूप में भी शाइनी करेंगे आपके कर्ल्स, नोट कर लें समर हेयर केयर रूटीन

हर्बल हेयर केयर प्रोडक्ट्स क्यों हो सकते हैं अच्छे?

मानसून में कई लोग प्लांट-बेस्ड हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं। इसकी एक वजह यह है कि ये बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें- झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन

बालों की च‍िपचि‍पाहट दूर करेंगे ये 4 हर्बल ट‍िप्‍स

अगर आप बालों पर हर्बल चीजों का इस्‍तेमाल करती हैं तो ये 4 चीजें आपके काम आ सकती हैं। जैसे-

1. आंवला

ये तो हम सभी जानते हैं क‍ि आंवला लंबे समय से हेयर केयर में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। ऐसे में आप मानसून में आंवला वाले प्लांट-बेस्ड हेयर केयर प्रोडक्ट्स ले सकती हैं।

2. गुड़हल

गुड़हल का फूल भी हेयर केयर में इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों को मजबूत तो बनाता ही है, साथ ही बालों में नेचुरल शाइन लाने का भी काम करता है। इसलिए आप मानसून में गुड़हल वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स का भी यूज कर सकती हैं।

3. एलोवेरा

अगर मानसून में स्‍कैल्‍प पर ज्‍यादा गंदगी जमा हो जाती है और इससे जलन या खुजली भी होती है, तो एलोवेरा का इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है। इससे स्‍कैल्‍प को ठंडक म‍िलती है और बालों की च‍िपच‍िपाहट भी दूर हाेती है।

4. मेहंदी

मेहंदी भी कई प्लांट-बेस्ड हेयर केयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होती है। इसका इस्‍तेमाल लोग बालों को कलर करने के लिए करते हैं। साथ ही यह बालों को भी नमी से बचाने का काम करते हैं।

monsoon herbal hair care tips (2)

मानसून में बालों की देखभाल के आसान टिप्स

अगर आप चाहती हैं क‍ि मानसून में भी आपके बाल स्‍मूथ और शाइनी नजर आएं, तो कुछ बातों पर ध्‍यान जरूर दें। जैसे-

  • हर बार बाल धोने के बाद जड़ों को अच्छी तरह से सुखाएं।
  • बालों की जड़ों में नमी को लंबे समय तक न रहने दें।
  • हेयर वॉश से एक दिन पहले स्कैल्प पर तेल से मसाज कर लें।
  • मानसून में प्लांट-बेस्ड हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • आंवला, गुड़हल, एलोवेरा और मेहंदी जैसे हर्बल इंग्रीडिएंट्स वाले प्रोडक्ट्स ही लें।
  • हेयर प्रोडक्‍ट्स के अलावा आप इन्‍हें सीधे भी बालों पर इस्‍तेमाल कर सकती हैं। बस पैच टेस्‍ट करने के बाद ही यूज करें।
  • कोई भी हेयर केयर प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी इंग्रीडिएंट लिस्ट जरूर पढ़ें।
  • ऐसे प्रोडक्ट्स से बचने की कोशिश करें जिनमें अमोनिया, एथेनोलामाइन, डायएथेनोलामाइन या ट्राइएथेनोलामाइन जैसे हार्श प्रोसेसिंग एजेंट्स हों।

यह भी पढ़ें- बारिश में स्कैल्प को ऑयली होने से बचाएंगे ये घरेलू उपाय

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।