Expert Tips: चिन में निकल आए पिंपल तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चेहरे पर मुंहासे निकलने से सुंदरता तो प्रभावित होती ही है, साथ ही किसी-किसी स्थान पर मुंहासे ज्यादा दर्दनाक भी होते हैं। यदि चिन पर मुंहासा निकल आए, तो वह काफी तकलीफ दायक हो सकता है। इसमें दर्द भी अधिक होता है और सूजन भी अधिक आती है।
ज्यादातर ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जिनके टी- जोन में ऑयल इकट्ठा होता है या फिर जॉव लाइन अधिक ऑयली होती है। चिन पर निकला मुंहासा इसलिए भी ज्यादा दर्द भरा होता है क्योंकि यह स्थान छोटा होता है और मुंहासे को अपना आकार लेने की जगह नहीं मिल पाती है, इसलिए उसे ठीक होने और सूखने में वक्त लगता है। साथ ही चिन में हड्डी पर यदि मुंहासा निकल आए तो वह बहुत ज्यादा दर्द देता है।
इस विषय पर ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुग कहती हैं, 'मुंहासे हमेशा उस स्थान पर अधिक निकलते हैं, जहां तेल इकट्ठा होता है और चिन भी ऐसा ही स्थान है। यहां पर मुंहासा निकल आता है, तो इसे ठीक होने में समय भी लगता है, साथ ही अगर मुंहासा ठीक से सूखे नहीं तो बैक-टू-बैक मुंहासे निकलते ही जाते हैं।'
पूनम जी चिन पर निकले मुंहासे को ठीक करने के लिए कुछ आसान और असरदार नुस्खे भी बताती हैं।
बर्फ लगाएं-
चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे एक नहीं अनेक हैं। अगर आपकी चिन में मुंहासा निकल आया है और सूजन के कारण दर्द हो रहा है, तो आपको बर्फ से प्रभावित स्थान की सिकाई करनी चाहिए। बर्फ इंफ्लेमेशन को ठीक कर देती है।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: शहद का इस्तेमाल कर कैसे चेहरे से हटाएं मुंहासे

एप्पल साइडर विनेगर से साफ करें-
सामग्री
- 1/2 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 छोटा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
विधि
- एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और एप्पल साइडर विनेगर को मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को आप मुंहासे पर लगाएं।
- 20 मिनट बाद जब मिश्रण सूख जाए, तो चेहरे को वॉश कर लें।
- इस प्रक्रिया को दिन में 2 बार दोहराएं, इससे आपको काफी फायदा होगा।
- पूनम कहती हैं, 'एप्पल साइडर विनेगर में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया का खात्मा कर देते हैं।'
बेकिंग सोडा लगाएं-
सामग्री
- 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- जरूरत अनुसार गुलाब जल
विधि
- एक बाउल में बेकिंग सोडा और गुलाब जल को मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं और 15 मिनट बाद वॉश कर लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपको मुंहासे पर बेकिंग सोडा का मिश्रण लगा कर रगड़ना नहीं है।
नोट- बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, अगर आपको पस वाला मुंहासा हुआ है तो इस मिश्रण को लगाने से पस को रिलीज होने में आसानी होगी और मुंहासा जल्दी सूख जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं 'नीम जेल'

हल्दी का प्रयोग करें-
पूनम जी कहती हैं, 'हल्दी एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी होती है। त्वचा में मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर इसे लगाने पर सूजन कम होती है और मुंहासे को सूखने में आसानी होती है।' मुंहासे पर हल्दी और कच्चे दूध का लेप तैयार कर के लगा सकती हैं।
लहसुन का मास्क-
सामग्री
- 1/2 छोटा चम्मच चावल का आटा
- 4-5 बूंद लहसुन का रस
- जरूरत अनुसार पानी
विधि
- लहसुन को कद्दूकस कर आप उसका रस निकाल लें।
- अब इसमें चावल का आटा मिक्स करें।
- इस मिश्रण में पानी डाल कर लेप तैयार करें।
- फिर इसे प्रभावित स्थान पर लगा लें।
नोट- लहसुन के रस को डायरेक्ट त्वचा पर मत लगाने, इससे जलन पैदा हो सकती है। वैसे लहसुन एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे मुंहासे की समस्या में फायदा मिलता है।

टी-ट्री ऑयल का प्रयोग करें-
सामग्री
- 1/2 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 बूंद टी ट्री ऑयल
विधि
- बेस्ट होगा कि आप एलोवेरा की ताजी पत्ती को तोड़ कर जेल निकालें।
- इसके लिए पत्ती तोड़ने के बाद 30 मिनट के लिए उसे पानी में डिप कर दें।
- अब इसका जेल निकालें और उसमें टी-ट्री ऑयल मिक्स करें।
- इस मिश्रण को आप पूरे चेहरे पर भी लगा सकती हैं या फिर केवल मुंहासे को इससे कवर कर लें।
पूनम कहती हैं, 'टी-ट्री ऑयल में त्वचा से निकलने वाले ऑयल को कंट्रोल करने की भी क्षमता होती है। वहीं दूसरी तरफ एलोवेरा जेल में एंटी एक्ने गुण होते हैं। इस होममेड एक्ने पैक को लगाने से सूजन भी कम होती है और मुंहासा जल्दी सूख भी जाता है।'
अगर आपकी चिन पर भी बार-बार मुंहासे निकल आते हैं, तो इस एक्सपर्ट टिप्स को एक बार जरूर ट्राई करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।