इन दिनों महिलाओं में रेड साड़ी वियर करने का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। क्योंकि रेड साड़ी से न सिर्फ आपको क्लासी लुक मिलता है बल्कि आप अट्रैक्टिव भी लगती हैं। इसलिए हर किसी की अलमारी में कम से कम एक लाल साड़ी होती ही है। हालांकि, लाल साड़ी की खूबसूरती आपके स्टाइल करने के तरीके पर निर्भर करती है कि आप साड़ी को कैसे स्टाइल करते हैं जैसे-आप साड़ी के साथ कैसा मेकअप करती हैं या आप कैसा हेयरस्टाइल बनाती हैं। इसलिए अधिकतर महिलाएं अपने बालों के स्टाइल करने को लेकर परेशान रहती हैं कि अपने बालों को कैसे स्टाइल किया जाए क्योंकि महिलाओं के बाल उनके लुक में एक अहम भूमिका निभाते हैं।
अगर आप भी अपने हेयरस्टाइल से सबको अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हैं, तो आप लाल साड़ी के साथ ये हेयरस्टाइल्स को ट्राई कर सकती हैं जैसे- आप फूलों से सजे हेयरस्टाइल्स ट्राई कर सकती हैं साथ ही आप अपने बालों में गजरा भी लगा सकती हैं। क्योंकि ये हेयरस्टाइल आपके लुक को एक स्टाइलिश और डिफरेंट लुक दे सकते हैं, कैसे आइए जानते हैं।
बन हेयरस्टाइल
वैसे तो बन हेयरस्टाइल हमेशा से ट्रेंड में रहता है लेकिन अगर आप रेड साड़ी पहन रही हैं, तो आप इसके साथ बन हेयरस्टाइलबना सकती हैं। क्योंकि इस वक्त बन हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड में है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए बन हेयरस्टाइल बनाती हैं।
हालांकि, बन हेयरस्टाइल कई तरह से बनाए जा सकते हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप अपनी साड़ी के हिसाब से अपना हेयरस्टाइल डिसाइड करें। लेकिन एक परफेक्ट इंडियन लुक पाने के लिए बन के साथ बालों को गजरे या फिर कोई एक्सेसरीज से भी सजा सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-पुरानी रेड साड़ी को इस वेडिंग सीज़न में ऐसे करें स्टाइल
क्या-क्या चाहिए
- कॉम्ब
- हेयर पिंस
- हेयर स्प्रे
- हेयर बैंड
कैसे बनाएं?
- जूड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आपको बालों की ऑफ सेंटर पार्टिंग करनी है।
- इसके बाद अपने बालों की लेंथ को रोल कर लें और इसे यू शेप में एक हाथ से ही रोल करके रखें।
- इस रोल को स्कैल्प के सेंटर में बालों के साथ टक कर दें। इसके लिए पिंस का यूज करें।
- इस रोल पर आप अच्छी तरह से हेयर स्प्रे कर लें ताकि आपके बाल सेट हो जाएं। बस आप इसके बाद बन एक्सटेंशन लगा लें।
- आप ऊपर से इसे किसी अच्छी-सी हेयर एक्सेसरीज से डेकोरेट भी कर सकती हैं।
मेसी ब्रेड लो पोनी
अगर आप रेड साड़ी पर कुछ डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आप अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए मेसी ब्रेड पोनी बना सकती हैं। (आलिया भट्ट से लेकर कृति सेनन तक फ्रंट ब्रेड लुक) क्योंकि यह हेयरस्टाइल न सिर्फ आपके लुक को क्लासी बनाने का काम करेगा बल्कि आप आकर्षित भी लगेंगी। हालांकि, ज्यादातर महिलाएं अपने बालों को खोलना पसंद करती हैं। लेकिन इस बार आप मेसी ब्रेड पोनी हेयरस्टाइल बना सकती हैं।
क्या क्या चाहिए
- रबर बैंड
- कॉम्ब
- हेयर स्प्रे
कैसे बनाएं?
- मेसी ब्रेड पोनी बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों को सुलझा लें। इसके बाद, आप अपने बालों को पीछे की ओर ले जाए और बन बनाने से थोड़ी नीचे पोनी बना लें।
- इसके बाद बालों में रबर बैंड लगा लें। अब एक साइड को हेयर पिन्स से सिक्योर करें।
- दूसरे तरफ आगे के बालों को आप कर्ल भी कर सकती हैं।
- अब अपने तैयार हेयरस्टाइल को हेयर स्प्रे से सेट करें।
फ्रेंच बन हेयरस्टाइल
अगर आप कोई रेड कलर की बनारसी साड़ी वियर कर रही हैं, तो आप इसके साथ फ्रेंच बन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। क्योंकि यह हेयरस्टाइल न सिर्फ आपके लुक में चार-चांद लगा सकता है। आप नॉर्मल बन की जगह अपने बन को थोड़ा ट्विस्ट दे सकती हैं।
क्या-क्या चाहिए
- कॉम्ब
- हेयर पिंस
- हेयर स्प्रे
- हेयर बैंड
कैसे बनाएं?
- फ्रेंच जूड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आपको बालों की ऑफ सेंटर पार्टिंग करनी है।
- इसके बाद अपने बालों की लेंथ को रोल कर लें और इसे यू शेप में एक हाथ से ही रोल करके रखें।
- इस रोल को स्कैल्प के सेंटर में बालों के साथ टक कर दें। इसके लिए पिंस का यूज करें।
- इस रोल पर आप अच्छी तरह से हेयर स्प्रे कर लें ताकि आपके बाल सेट हो जाएं। बस आपका हेयर स्टाइल तैयार है।
- आप इसे किसी अच्छी-सी हेयर एक्सेसरीज से डेकोरेट भी कर सकती हैं।
- आप झुमके के साथ यह आसान हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इन हेयरस्टाइल्स से आपको सिंपल और स्टाइलिश लुक मिलेगा।
इसके अलावा, आप अपने बालों को ओपन भी रख सकती हैं या फिर आप अपने बालों के कर्ल कर कोई एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं। यकीनन यह तमाम हेयरस्टाइल आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों