'कोकोनट मिल्क' से बालों को इस तरह घर पर दें प्रोटीन ट्रीटमेंट

कई महिलाओं के बाल इतने ड्राई होते हैं कि किसी भी तरह का शैंपू, क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट उन पर काम नहीं करता है। ऐसे में बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है और बाल टूटने लगते हैं। अगर जन्म के समय से ही आपके बाल ड्राई हैं, तो बालों को कुछ नेचुरल ट्रीटमेंट और हेयर केयर प्रोडक्ट्स की मदद से सुधारा जा सकता है। लेकिन प्रदूषण और गलत खानपान की आदतों के कारण कई बार बालों में प्रोटीन की मात्रा कम होने लग जाती है। ऐसे में बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं।
आपको बता दें कि बाल प्रोटीन से ही बने होते हैं, इसलिए बालों में प्रोटीन की कमी हो जाए तो उनका खराब होना लगभग तय होता है। बाजार में आपको बहुत सारे ऐसे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, जो खास बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट देने के लिए ही तैयार किए गए होते हैं। मगर यह आपके बालों को कितना फायदा पहुंचाएंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं होती है।
ऐसे में ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी बालों को घर पर ही कोकोनट मिल्क से प्रोटीन ट्रीटमेंट देने की विधि बताती हैं। वह कहती हैं, 'नारियल के दूध में प्रोटीन तो होता ही है, साथ ही इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण भी होते हैं जो बालों के रूखेपन को दूर करते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें:'आलू के रस' से इस तरह बढ़ाएं बालों में चमक और वॉल्यूम

कोकोनट मिल्क हेयर पैक
सामग्री
- 1 कप नारियल का दूध
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
विधि
- रेनू जी कहती हैं, 'नारियल का दूध घर पर ही तैयार किया जा सकता है। इसके लिए एक फ्रेश नारियल को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर उसे मिक्सी में पीस कर उसमें से निकले दूध का छान लें।'
- फिर इसमें शहद और ऑलिव ऑयल मिला लें।
- अब इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक लगाएं।
- 30 मिनट बाद आप बालों को वॉश कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बालों में 'एप्पल साइडर विनेगर' का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें ये बातें
कैसे लगाएं ये हेयर पैक
- कोकोनट मिल्क का हेयर पैक लगाने से पहले बालों को शैंपू से वॉश कर के सुखा लें।
- इसके बाद स्कैल्प की मसाज करते हुए हेयर पैक लगाना शुरू करें।
- इसके बाद आपको बालों की लेंथ पर भी यह हेयर पैक लगाना है।
- बाल अधिक बड़े हैं, तो सामग्री भी अधिक लें और बालों की लेंथ को मिश्रण में डिप कर लें।
- इसके बाद बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें।
- 30 मिनट बाद बालों को ठंडे पानी से वॉश कर लें।
- हफ्ते में कम से कम आपको 1 बार यह प्रोटीन ट्रीटमेंट जरूर लेना चाहिए।
बालों के लिए कोकोनट मिल्क के फायदे
बालों की ड्राईनेस दूर करने के साथ ही यह प्रोटीन ट्रीटमेंट आपके बालों को अन्य भी कई फायदे पहुंचाता है।
- बालों में कोकोनट मिल्क लगाने से खोई हुई शाइन वापिस आ जाती है। बाल चमकदार और मुलायम नजर आते हैं।
- अगर बालों में डैंड्रफ की समस्या है, तो वह भी कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल करने से दूर हो जाती है।
- अगर आपके बाल बहुत अधिक पतले हैं और आप उनकी थिकनेस बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
कोकोनट हेयर प्रोटीन ट्रेटमेंट से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी हेयर केयर टिप्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।