बालों के ड्राईनेस को करना है कम तो ट्राई करें ये मास्क

बालों के ड्राई होने की वजह नमी और तेल की कमी होना है साथ ही कई सारी और भी वजह है जिनकी वजह से बाल ड्राई हो जाते है। इस वजह से जहां इनके झड़ने और टूटने की समस्या भी शुरू हो जाती है तो वहीं आपकी सुन्दरता भी कम हो जाती है। बालों के ड्राईनेस को कैसे कम किया जाए इसके लिए हमने एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमें बताया कि एक नुस्खा बताया है जिसकी मदद से ये बालों की ड्राईनेस कम हो सकती है।
जानिए बालों के लिए कैसे फायदेमंद है केला

एक्सपर्ट ने बताया कि केला की मदद से ये समस्या कम हो सकती हैं। केले कई सारे गुण से भरपूर है साथ ही इसे नेचुरल मॉइश्चराइजर कहा जाता है। वहीं बालों पर केला लगाने से जहां बालों की ड्राईनेस की समस्या कम होती हैं तो वहीं बालों सॉफ्ट और शाइनी भी होते हैं। इसी के साथ बालों से जुड़ी कई सारी समस्या से निजात पाने के लिए केले का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: बालों से जुड़ी हर समस्या का हल है आंवला, ऐसे करें डाइट में शामिल
केला, कच्चा दूध, 1 चम्मच बादाम रोगन

सामग्री
- 2 चम्मच केला
- 4 चम्मच कच्चा दूध
- 1/2 चम्मच बादाम रोगन आयल
इस तरह करें इस्तेमाल
- सबसे केले को मिक्सी में पीस लें।
- इस पेस्ट में कच्चा दूध और बादाम रोगन ऑयल मिलाएं
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें ।
- इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
- 1 घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
नोट-अगर आपकी स्कैल्प सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें: सिर में आता है ज्यादा पसीना? जानें कारण और उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।