बालों की कई समस्याओं से निजात पाने के लिए आजमाएं शहनाज़ हुसैन के ये टिप्स

किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती के लिए त्वचा की रंगत के साथ बालों की चमक भी बहुत ज्यादा मायने रखती है। खासतौर पर लड़कियां बालों की खूबसूरती के लिए बहुत से ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेती हैं। बालों का असमय सफ़ेद होना, बालों में डैंड्रफ की समस्या होना या फिर जरूरत से ज्यादा हेयर फॉल जैसी समस्याएं बालों की चमक और खूबसूरती को कम कर देती हैं।
बालों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं और ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन की कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने बालों की चमक कायम रख सकती हैं।
ड्राई बालों के लिए
क्रीमी हेयर कंडीशनर

ड्राई बालों में चमक लाने के लिए आप एक क्रीमी हेयर कंडीशनर के साथ कुछ पानी मिलाएं और इसे स्प्रे बोतल में डालें। मिश्रण को बालों पर स्प्रे करें। फिर बालों में कंघी करें, ताकि यह बालों में फैल जाए। इस उपाय से बालों की चमक बरकरार रहेगी।
इसे जरूर पढ़े:Shahnaz Husain Tips: जानें घुंघराले बालों की देखभाल करने के आसान टिप्स
अंडे का इस्तेमाल
आप अपने बालों में चमक लाने के लिए अंडे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए एक अंडे में 1 बड़ा चम्मच मियोनीज और 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल मिला कर बालों में लगाएं। इस मिश्रण को बालों में आधे घंटे तक लगा रहने दें। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। बालों को धोने के लिए गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें। शैम्पू करने के बाद, सिर के चारों ओर एक तौलिया लपेटें और इसे पानी में भिगो दें। बालों को तेजी से रगड़ने से बचें। बालों में शाइनिंग और सॉफ्टनेस लाने का ये सबसे अच्छा उपाय है।
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल
यदि आप हेयर ड्रायर का उपयोग करते हैं, तो एक बड़े गोल ब्रश का उपयोग करें। बालों को वर्गों में विभाजित करें। उन्हें पिन करें और एक बार में एक सेक्शन को सुखाएं। बालों पर ड्रायर का उपयोग करने से यह अधिक खुरदरे और मोटे हो सकते हैं इसलिए इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचें।
उलझे बालों के लिए

तेल का करें इस्तेमाल
वनस्पति तेल जैसे सूरजमुखी केतेल की 2 बूंदें लें और हलके हाथों से बालों में मसाज करें। बालों पर मसाज करने के लिए तेल को अपनी हथेलियों पर रखें और हथेलियों को हल्के हाथों से रगड़ें, ताकि तेल दोनों हथेलियों पर फैल जाए। हथेलियों से बालों में तेल लगाएं या फिर बालों के सिरों को अपनी हथेलियों में रगड़ें जिससे तेल बालों में अच्छी तरह मिक्स हो सके।
इसे जरूर पढ़े:स्किन को नेचुरली खूबसूरत बनाने के हैं कई तरीके, शहनाज़ हुसैन से जानें रेमेडीज
बालों की कंडीशनिंग करें

बालों को शैम्पू से पहले एक त्वरित कंडीशनिंग उपचार दें। इसके लिए एक अंडे के साथ एक चम्मच सिरका और शुद्ध ग्लिसरीन मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। स्कैल्प में इस मिश्रण से अच्छी तरह मालिश करें में मिश्रण की मालिश करें। बालों को धोने से पहले बालों को बीस मिनट के लिए गर्म तौलिये में लपेट लें। ऐसा करने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होने के साथ बाल चमकदार और मैनेजेबल दिखेंगे।
ऑयली बालों के लिए उपाय
उबली हुई चाय की पत्तियों को फिर से पर्याप्त पानी में उबालें। उबलने के बाद आपके पास लगभग 4 कप चाय-पानी होना चाहिए। इस पानी को छान लें और ठंडा होने दें इसमें एक नींबू का रस मिलाएं और इससे बालों को धोएं।
डैंड्रफ की समस्या के लिए

- एप्पल साइडर विनेगर के साथ थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। रात को रूई के फाहे से स्कैल्प पर लगाएं। इसे बालों पर रात भर लगा रहने दें।
- सप्ताह में एक बार, जैतून का तेल गर्म करें और रात में बालों पर लगाएं। तेल को रात भर बालों में लगा छोड़ दें। अगले दिन एक नींबू का रस बालों पर अप्लाई करें और 15 मिनट के बाद बाल धो लें।
ड्राई बालों को दें पोषण
- एक कप दूध में एक अंडा अच्छी तरह से फेंट लें। मिश्रण को स्कैल्प में रगड़ें और पांच मिनट के लिए लगा छोड़ दें। बाद में बालों को पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार करें।
- 1 चम्मच मियोनीज के साथ अंडे की जर्दी मिलाएं और बालों में हल्के से मालिश करें। आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लें।
- बालों पर फ्रूट पैक अप्लाई करें। इसके लिए पका हुआ केला और पपीता लें। दोनों फलों को अच्छी तरह मैश करके पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को धो लें।
( फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्यूटी के क्षेत्र में आर्यूवेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी शहनाज हुसैन की ब्यूटी टिप्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
