सफेद बालों को नेचुरली काला बना सकता है अमलतास, ऐसे बनाएं Homemade Dye
-1791088735486.webp)
आज के समय में ज्यादातर लोग सफेद बालों से परेशान हैं। महिलाएं तो इसको लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहती हैं। इसके लिए वे बाजार से महंगे डाई खरीदकर इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अगर आप घर पर बना कोई आसान नुस्खा आजमाना चाहती हैं, तो अमलतास आपके काम आ सकता है।
इसके साथ प्याज के छिलके, करी पत्ता, कलौंजी और आंवला पाउडर मिलाकर होममेड हेयर डाई बनाया जाता है। खास बात यह है कि इसमें अलग से कोई हेयर कलर मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं कि आप इसका हेयर डाई कैसे बना सकती हैं और इसे इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?

image credit- magnific
अमलतास की हेयर डाई बनाने के लिए आपको क्या चाहिए?
आपको बता दें कि अमलतास के पेड़ पर जो लंबी और काले रंग की चीज दिखती है, वह उसकी फलियां होती हैं। इसी को इस घरेलू नुस्खे में इस्तेमाल किया जाता है। इसे अच्छी तरह भूनकर बाकी चीजों के साथ मिलाया जाता है। इसके लिए आपको चाहिए-
- अमलतास की काली फलियां
- प्याज के छिलके
- करी पत्ता
- आधा चम्मच कलौंजी
- आधा चम्मच आंवला पाउडर
- थोड़ा सा बादाम
- जरूरत के हिसाब से नारियल तेल या एलोवेरा जेल
यह भी पढ़ें- Coloured Hair Care Tips: कलर कराने के बाद रूखे-रूखे हो गए हैं बाल? इस आसान तरीके से करें केयर
कैसे तैयार करें Homemade Dye?
सबसे पहले अमलतास की काली फलियों को गैस पर भून लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद प्याज के छिलके, करी पत्ता, कलौंजी और आंवला पाउडर को भी मिलाकर ड्राई रोस्ट कर लें। जब ये भुन जाए तो इसे अलग कर दें। अब बादाम को चिमटे की मदद से जला लें। इसे बाकी भुनी हुई चीजों के साथ रख दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो इन सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें। पाउडर तैयार होने के बाद इसे छान लें, ताकि कोई मोटा टुकड़ा बालों में न रह जाए।
-1791089125174.webp)
image credit- magnific
बालों पर कैसे लगाएं?
अब तैयार पाउडर में अपनी जरूरत के हिसाब से नारियल तेल या एलोवेरा जेल मिला लें। इसे अच्छी तरह मिलाकर ऐसा पेस्ट बनाएं जो बालों पर आसानी से लगाया जा सके। अब इस पेस्ट को सफेद बालों पर अच्छी तरह लगाएं। लगाने के बाद इसे कुछ समय के लिए बालों पर रहने दें और फिर बाल धो लें। इससे आपके बाल कुछ समय के लिए काले नजर आ सकते हैं।
होममेड हेयर डाई इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप कोई भी चीज घर का बना यूज करती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- जलन या खुजली हो तो इस्तेमाल न करें।
- बहुत ज्यादा गर्म या जली हुई सामग्री सीधे स्कैल्प पर न लगाएं।
- सफेद बालों की समस्या अचानक बढ़ी है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- DIY Hair Dye: कॉफी में मिक्स करें ये 2 चीजें, सफेद बाल हो सकते हैं नेचुरली काले
डिसक्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दिए गए घरेलू नुस्खे और सलाह सामान्य जानकारी और सौंदर्य देखभाल पर आधारित हैं। अमलतास या किसी भी अन्य प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर किसी की त्वचा और बालों का प्रकार अलग होता है। यदि आपको त्वचा से जुड़ी कोई एलर्जी, स्कैल्प में इन्फेक्शन या स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो इसके इस्तेमाल से पहले किसी त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) या ट्राइकोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें। HerZindagi इसके परिणामों का कोई दावा नहीं करता है।
Image Credit- AI
- क्या अमलतास से सच में सफेद बाल प्राकृतिक रूप से काले हो सकते हैं?
- अमलतास (Golden Shower Tree) में प्राकृतिक पिगमेंट और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो बालों के रंग को गहरा बनाने और सफेद बालों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। यह केमिकल डाई की तरह अचानक रंग नहीं चढ़ाता, बल्कि नियमित इस्तेमाल से बालों को प्राकृतिक कालापन और चमक प्रदान करता है।
- अमलतास की डाई को बालों में कितनी देर लगाकर रखना चाहिए?
- अमलतास से बनी होममेड डाई को बालों पर कम से कम 1 से 2 घंटे तक लगाकर रखें, ताकि प्राकृतिक रंग बालों में अच्छे से समा सके। इसके बाद बालों को सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
- अमलतास हेयर डाई का इस्तेमाल हफ्ते में कितनी बार करना चाहिए?
- बेहतर और मनचाहा परिणाम पाने के लिए आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस प्राकृतिक डाई का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।