नेचुरल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं अमरूद का फेस पैक

एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स से भरपूर अमरूद को अगर 'वंडर फ्रूट' कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। यह फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसके कई अद्भुत लाभ भी हैं। विटामिन-सी और पोटेशियम से भरपूर अमरूद आपको ठंड और ऐंठन से बचाता है। निखरी त्वचा के लिए अमरूद से बेहतर क्या ही होगा? इसमें मौजूद लाइकोपीन आपको हानिकारक यूवी किरणों और सनर्बन से बचाता है।
यह झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने में मदद करता है और चेहरे पर कसाव लाता है। इसके अलावा भी अमरूद से त्वचा की कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं। नेचुरल ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप बहुत कुछ करती होंगी। इस बार अपनी स्किन के पैम्पर सेशन में अमरूद को भी शामिल करें। इसके फेस पैक को चेहरे पर लगाने से आप बेदाग और निखरी त्वचा पाएंगी। इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, आइए जानें ऐसे ही कुछ फेस पैक-
अमरूद, ओटमील, शहद और अंडे का फेस पैक
अमरूद में मौजूद हाइड्रेटिंग एजेंट्स त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज रखने में मदद करते हैं। अगर नियमित रूप से इस फेस पैक को लगाया जाए, तो इससे आपको कोमल, मुलायम और मॉइश्चराइज्ड त्वचा मिलेगी। अंडा आपकी त्वचा की इलास्टिसिटी को बरकरार रखेगा और अंडे में मौजूद प्रोटीन आपके टिशू को रिपेयर करेगा। ओटमील ड्राई स्किन के लिए अच्छा होता है। यह एक्सफोलिएंट की तरह काम कर त्वचा से गंदगी, तेल, डेड स्किन सेल्स को हटाएगा। शहद आपकी ड्राई स्किन को नमी प्रदान करेगा।
सामग्री
- आधा अमरूद
- एक चम्मच ओटमील
- एक चम्मच शहद
- एक अंडे का पीला भाग
विधि
- सबसे पहले एक कटोरी में अमरूद को कस लें और ओटमील को ब्लेंडर में डालकर उसका पाउडर बना लें।
- अब ओटमील पाउडर को अमरूद वाली कटोरी में डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें शहद और अंडा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अपने चेहरे पर यह फेस पैक लगाने से पहले, उसे क्लींजर से साफ कर लें।
- इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगे रहने दें।
- 15 मिनट बाद चेहरे को धीरे-धीरे स्क्रब करें और फिर साफ पानी से मुंह धो लें।
- बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस रेमेडी को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
टमाटर और अमरूद का फेस पैक
टमाटर आपकी स्किन को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। यह आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाता है और डेड स्किन को रिमूव कर सकता है। विटामिन-ई, सी और बीटा कैरोटीन के होने से यह स्किन टोन में सुधार करता है और चेहरे में चमक लाता है। टमाटर में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स होता है, जो एंटी-एजिंग साइन को कम कर सकता है।
सामग्री
- एक टमाटर
- एक अमरूद
- आधा चम्मच हल्दी
- 3-4 बूंद गुलाब जल
विधि
- आप टमाटर को ग्राइंड कर एक पेस्ट बना लें और अमरूद को कद्दूकस कर लें।
- अब इसमें आधा चम्मच हल्दी और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए रहने दें।
- 15-20 मिनट बाद चेहरे और गर्दन को साफ पानी से धो लें।
- यह फेस पैक आपके जिद्दी टैन को दूर करेगा और कॉम्प्लेक्शन में सुधार करेगा। आप इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।
इसे भी पढ़ें :Exclusive: Aashmeen Munjaal के इन टिप्स को फॉलो करने से मिलेगी निखरी और बेदाग त्वचा
केला, दही और अमरूद का फेस पैक
एंटी-एजिंग लाभों से भरपूर केला, झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने में मदद करता है। दही स्किन को एक्सफोलिएट करती है और त्वचा की डलनेस दूर करती है। इनमें मौजूद विटामिन-सी स्किन सेल्स को रिपेयर करता है।
सामग्री
- आधा अमरूद
- आधा केला
- एक बड़ा चम्मच दही
- एक चम्मच शहद
विधि
- पके हुए अमरूद और केले को एक बाउल में डालकर मैश कर लें।
- अब इसमें दही और शहद डालकर सभी चीजों को मिला लें।
- अपने चेहरे पर यह फेस पैक लगाने से पहले, उसे कच्चे दूध से साफ कर लें।
- अब इस फेस पैक को चेहरे पर कम से कम 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद चेहरा धो लें।
- आप इस फेस पैक को रोजाना भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह चेहरे से गंदगी हटाने के साथ-साथ झुर्रियां और महीन रेखाएं भी हटाएगा।
इसे भी पढ़ें :Anti Aging Herb: झुर्रियां दूर करने का जबदरस्त उपाय है बाकुची, एक्सपर्ट से जानें
नीम, अमरूद और कच्ची हल्दी फेस पैक
नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो मुहांसों को कम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा में मेलेनिन उत्पादन को कम करते हैं, जो आपकी त्वचा की रंगत को समान करने में मदद करते हैं। यह आपके चेहरे में होने वाले दाग-धब्बों और किसी भी प्रकार की रेडनेस को भी कम करता है। वहीं कच्ची हल्दी आपको ग्लोइंग स्किन प्रदान करती है और तमाम स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाती है।
सामग्री
- एक छोटा पका अमरूद
- नीम की कुछ पत्तियां
- कच्ची हल्दी
विधि
- आप सबसे पहले नीम की पत्तियों में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर, उसे ब्लेंडर में पीस लें और एक पेस्ट बना लें। अमरूद को मैश कर लें और कच्ची हल्दी को भी पीस लें।
- अब इन तीनों चीजों को एक बाउल में डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इसे चेहरे पर लगाने से पहले ध्यान रखें कि आपका चेहरा साफ हो।
- अब इस फेस पैक को आपके चेहरे और गर्न पर ठीक से लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गर्म पानी में साफ कॉटन का कपड़ा या टॉवल डालकर इसे पोंछ लें और फिर साफ पानी से मुंह धो लें।
- अच्छे परिणाम पाने के लिए इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं।
देखा आपने अमरूद कितना फायदेमंद है। अपनी त्वचा में निखार पाने का यह आसान तरीका है। आप भी इन फेस पैक को आजमाकर नेचुरल ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसी ब्यूटी टिप्स पाने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : freepik.com & shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।