सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें Green Tea leaves

सर्दियों में हम सब की स्किन रूखी और डल नजर आने लगती है, जो की देखने में बहुत खराब लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्यों कि सर्दियों में हमारी स्किन को थोड़ी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है, जो न मिलने के कारण स्किन बेजान दिखने लगती है। इस मौसम में हम ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कई तरह की ब्यूटी क्रीम और महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कभी-कभी हमें मनचाहा नतीजा नहीं मिलता है। ऐसे में आप ग्रीन टी लीव्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां ग्रीन टी न केवल फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि हमारी स्किन के लिए भी बहुत उपयोगी होती है। आइए जानें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी जी से इसे इस्तेमाल करने का तरीका साथ ही इसके फायदे
ग्रीन टी लीव्स से बने फेस पैक का करें प्रयोग
आप ग्लोइंग स्किन के लिए ग्रीन टी लीव्स से बने पैक का प्रयोग कर सकती हैं। टी लीव्स में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्किन को प्रोटेक्ट करते हैं। साथ ही ये स्किन से पिम्पल्स और दाग-धब्बों को भी कम करने का काम करती है।
सामग्री
- ग्रीन टी लीव्स
- 1 संतरे का छिलका
- गुलाब जल
इसे जरूर पढ़ें- चेहरे पर हो रहे हैं दाने या पड़ गए हैं गड्ढे, जानें इसे ठीक करने का आसान तरीका
क्या करें
- इसके लिए आप टी लीव्स और संतरे के छिलकों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
- जब ये अच्छी तरह पीस जाए तब इसे एक बाउल में निकाल लें।
- फिर इसमें गुलाब जल मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- बस ध्यान रहे कि पेस्ट ना ज्यादा गाढ़ा हो ना ही ज्यादा पतला।
- लीजिए तैयार है आपका होममेड फेस पैक। (स्किन केयर टिप्स)
- अब चेहरे को अच्छी तरह से धो कर पोछ लें।
- इसके बाद इस पैक को करीब 25 से 30 मिनट के लिए लगा लें।
- जब ये सूख जाए तब इसे सादे पानी से धो लें।
- आप ऐसा इसे हफ्ते में एक बार प्रयोग करेंगी तो आप 1 महीने में असर दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: एक्ने की समस्या है तो एक्सपर्ट की बताई ये आयुर्वेदिक टिप्स करेंगी मदद
ग्रीन टी लीव्स के फायदे
- स्किन से रेडनेस को करती है कम
- ग्रीन टी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है जो स्किन की जलन, रेडनेस को कम करने में मदद करती है। साथ ही चेहरे को साफ करके ग्लो करने में भी सहायता करती है।
- पोर्स को ज्यादा खुलने से रोकती है।
- अगर आप ग्रीन टी का प्रयोग करती है, तो यह स्किन के ज्यादा पोर्स को खुलने से रोकती है। जिसकी वजह से त्वचा में दाने, पिंपल्स जैसी समस्या भी कम हो जाती है।
नोट: इस पैक को प्रयोग करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर कर लें।
जरूरी बात
अगर आपको पहले से कोई स्किन से जुड़ी समस्या है, तो आप ये पैक का इस्तेमाल ना करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Pic credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।