Gol Tikki Mehndi Designs For Nirjala Ekadasi: निर्जला एकादशी पर आपके श्रृंगार को करेंगी पूरा, मात्र 10 मिनट में लगने वाली गोल टिक्‍की मेहंदी की ये 5 डिजाइंस

निर्जला एकादशी के लिए सबसे खूबसूरत गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइंस देखें। इन 5 लेटेस्ट और आसान डिजाइंस से अपने हाथों की शोभा बढ़ाएं। इन्हें लगाने में मात्र 10 मिनट लगेंगे और ये आपके श्रृंगार को पूरा करेंगी।
image

निर्जला एकादशी का पावन पर्व नजदीक है,और इस दिन महिलाएं अपने श्रृंगार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। मेहंदी के बिना श्रृंगार अधूरा सा लगता है। अगर आप भी कम समय में खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइंस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ये डिजाइंस न केवल लगाने में आसान हैं, बल्कि रचने के बाद हाथों पर बेहद आकर्षक लगती हैं। मात्र 10 मिनट में आप अपने हाथों को इन शानदार डिजाइंस से सजा सकती हैं। आइए देखते हैं गोल टिक्‍की मेहंदी की 5 लेटेस्ट डिजाइंस जो इस निर्जला एकादशी पर आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगी।

2098c5cd4f729d8f85d3d93dbb66dc10

मंडला आर्ट गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए आप हाथों के बीच में बड़ी सी गोल टिक्‍की लगाएं और फिर उसके इर्द -गिर्द आपको अलग सजावटी आकृतियों से सजा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन बहुत जल्‍दी लग जाती हैं और रचने के बाद बहुत ही खूबसूरत लगती है। इस तरह की मेहंदी को आप हाथों के आगे और पीछे दोनों तरफ लगा सकती हैं।

614bdee1ba0b7cd5973666c6200909d4

चक्र आर्ट गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

चक्र आर्ट गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन लगाना भी आसान है। इसमें भी हथेली के बीच में बड़ी सी गोल टिक्‍की बनाएं और फिर उसे साथ ही गोलाई में दो लकीरें खीचें। अब आप इस में चक्र की तरह छोटी-छोटी लाइन बनाएं और पूरी हथेली में छींट या मोटिफ की तरह गोल टिक्‍की डिजाइन बना लें। इस तरह की मेहंदी डिजाइन भी झटपट लग जाती हैं।

e2396a93c960e1a5fad3f670259b62ac

चांद गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

इस मेहंदी डिजाइन को लगाने के लिए ऊपर दी गई तस्‍वीर देखें। इस तरह की मेहंदी को लगाने के लिए एक हाथेली में बीचोंबीच गोल रेखा खींचे। अब पूरी हथेली को मेहंदी से भर दें। वहीं दूसरी हथेली में बीच में गोल टिक्‍की बनाएं और पूरी हथेली के किनारों पर पतली रेखाएं खीचें। यह बहुत नए स्‍टाइल वाली मेहंदी डिजाइन है। रचने के बाद यह बहु ही खूबसूरत लगती है और हाथ भी भरे भरे लगते हैं।

7df527821854ccbf2607ca55a3cd8bf9

सिंपल गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

सिंपल गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन से अच्‍छा तो और कुछ भी नहीं है। इसे लगाना भी आसान है, बस इसमें बहुत अच्‍छी तरह से आपको उंगलियों की टिप को मेहंदी से भर देना चाहिए। इससे आपके हाथ मेहंदी से भरे-भरे नजर आते हैं। आप इस तरह की मेहंदी हाथों के फ्रंट और बैक दोनों साइड में लगा सकती हैं।

9e3799e0b77a3f46ffac3b108e7fa0ce

झूमर गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

गोल‍ टिक्‍की के साथ झूमर डिजाइन बना कर आप अपनी मेहंदी डिजाइन को और भी ज्‍यादा क्‍लासिक बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप हथेली के बीचोंबीच गोल टिक्‍की बनाएं और फिर आप उसके आस-पास झूमर बना लें। इससे आपकी मेहंदी में और भी ज्‍यादा डेप्‍थ आ जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

इसे जरूर पढ़ें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP