सावन का महीना भारत के कई हिस्सों में खास महत्त्व रखता है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सावन में महिलाओं और लड़कियों के लिए कई त्योहार आते हैं, जिनमें उन्हें श्रृंगार करने का अवसर मिलता है। खासतौर पर कुछ महिलाएं तो पूरे सावन भर अपने हाथों में मेहंदी लगाएं रहती हैं। वैसे तो इंटरनेट पर मेहंदी की डिजाइंस की भरमार है, मगर आप सिंपल और सुंदर मेहंदी डिजाइंस की तलाश में हैं तो आर्टिकल में दिखाए गए गोल टिक्की मेहंदी के ये डिजाइंज आपको जरूर ट्राई करे देखने चाहिए। का भी समय होता है। इस समय में मेहंदी लगाना एक प्रमुख परंपरा है। छोटे हाथों पर गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस इस बार खूब जचेंगी।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस अपनी सादगी और आकर्षण के कारण महिलाओं के मध्य बहुत पसंद की जाती है। इन डिजाइनों में छोटे गोल आकार बनाए जाते हैं, जो बेहद आकर्षक लगते हैं। ये डिजाइंस बहुत ही कम समय में आप अपने हाथों में लगा सकती हैं। इसे लगाना भी आसान होता है। सावन के त्योहार पर जब महिलाएं और लड़कियां सजने-संवरने में लगी रहती हैं, तब ये डिजाइंस उनके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस का एक बड़ा फायदा यह है कि ये हर उम्र की महिलाओं के हाथों पर अच्छी लगती हैं। छोटी लड़कियों के छोटे-छोटे हाथों पर ये डिजाइंस बेहद प्यारी लगती हैं, वहीं युवतियों और महिलाओं के हाथों पर भी ये डिजाइंस बहुत आकर्षक दिखाई देती हैं। इन डिजाइनों को आप अपने हाथों के अलावा पैरों पर भी लगा सकती हैं।
सावन के मौसम में हरियाली और बारिश की फुहारों के बीच मेहंदी का हरा रंग और भी अच्छा लगता है। गोल टिक्की डिजाइंस की खास बात यह है कि इन्हें आप अपनी पसंद और समय के हिसाब से सरल या जटिल बना सकती हैं। यदि आपके पास समय कम है, तो आप साधारण गोल टिक्की डिजाइंस चुन सकती हैं। यदि आप कुछ विशेष और अनोखा चाहती हैं, तो आप इनमें फूलों, पत्तियों और अन्य आकृतियों को जोड़कर इसे मंडला आर्ट का रूप दे सकती हैं।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस के साथ आप अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा सकती हैं। आप इन गोल आकृतियों के आसपास छोटे-छोटे मोटिफ्स, बूटियां और अन्य डिजाइंस जोड़ सकती हैं। इसके अलावा, आप गोल टिक्की डिजाइंस के साथ रंगीन मेहंदी का प्रयोग भी कर सकती हैं, जिससे आपके हाथ और भी खूबसूरत लगेंगे।
सावन में गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस का चलन इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि ये पारंपरिक और आधुनिक दोनों ही तरह के आउटफिट्स पर अच्छी लगती हैं। ये डिजाइंस शादी, त्योहार या किसी अन्य खास मौके पर लगाने के लिए भी बिल्कुल सही विकल्प हैं। गोल टिक्की मेहंदी डिजाइंस न केवल आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं, बल्कि लोगों को आपकी ओर ध्यान देने पर मजबूर कर देती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।