herzindagi
full hand mehndi designs for eid festival

ईद पर लगाएं फुल हैंड मेहंदी के ये डिजाइंस

मेहंदी लगाने से हाथ बेहद सुंदर दिखते हैं। इसलिए महिलाएं हमेशा मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। कोई तीज-त्योहार हो तो भला मेहंदी लगाना कोई कैसे भूल सकता है। 
Editorial
Updated:- 2023-04-14, 19:15 IST

क्या आपने ईद के त्योहार के लिए सारी तैयारियां कर ली हैं? किसी भी त्योहार में सजना-सवरना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए महीने भर पहले से ही महिलाएं इस जद्दोजहद में लग जाती हैं कि कैसे वह त्यौहार के दिन सबसे खूबसूरत और अलग दिखें?

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी लगाई जाती है। खासतौर पर त्योहार के मौके पर मेहंदी लगाना अच्छा माना जाता है। रमजान का पाक महीना चल रहा है। बस कुछ ही दिनों में ईद का त्योहार आने वाला है। ऐसे में क्या आप भी इस ईद अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो आज हम आपके लिए फुल हैंड मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इन डिजाइंस पर।

मोर मेहंदी डिजाइन

peacock mehndi designsईद के खास मौके पर अगर आप फुल हैंड मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो आपको मोर डिजाइन ट्राई करना चाहिए। आप चाहें तो फोटो में दिखाए गए डिज़ाइन को कॉपी कर सकती हैं। या कुछ नया भी ट्राई कर सकती है, जैसे एक मोर की बजाय आप दो मोर बनवाएं और अपनी उंगलियों और कलाई पर सिंपल सा डिजाइन बनवाएं।

इस बात का ध्यान रखें कि आपको डिजाइन कैसा चाहिए, पतला या मोटा? अगर आप मोटा डिजाइन बनवा रही है तो आपको मेहंदी में ज्यादा डिजाइन नहीं बनवाने चाहिए। ऐसा करने से आपकी मेहंदी सिंपल के साथ-साथ बेहद सुंदर लगेगी।

आप मोर डिजाइन को बेल की रूप में भी लगवा सकती हैं। उंगलियों पर सिंपल पत्तिया फूल का डिजाइन बनाएं और फिर देखें आपकी मेहंदी कितनी खूबसूरत लगती है।

इसे भी पढ़ें:बॉलीवुड सेलेब्स से लें मेहंदी डिजाइन आइडिया, ईद पर बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती

गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

gol tikki mehndi designsईद का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। क्या आप भी इस ईद मेहंदी लगवाने वाली हैं? लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि कैसा डिजाइन अच्छा लगेगा? अगर आपको भी भरे हाथ वाले मेहंदी डिजाइन पसंद है तो टिक्की डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगा। इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें आप एक नहीं कई डिजाइन बनवा सकती हैं। अपने हाथों पर दो-तीन गोल बनाएं और हर गोल के बाहर अलग-अलग डिजाइन बनवाएं। (ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन देखें)

इसे भी पढ़ें:ईद पर लगाएं अपने हाथों में ये सुंदर मेहंदी के डिजाइन

फ्लोरल हैंगिंग डिजाइन

floral mehndi designs ()अगर आप फ्रंट के साथ-साथ बैक हैंड मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो आपको यह फ्लोरल हैंगिंग डिजाइन ट्राई करना चाहिए। यह डिजाइन सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव भी है और इसे लगाने से आपके हाथ भरे भी नजर आएंगे। मेहंदी डिजाइन में फूल और पत्ती बनाई गई है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आप मेहंदी कस्टमाइज्ड भी कर सकती हैं। यानी आप चांद या अपने महबूब का नाम भी लिखवा सकती हैं।
  • आपको हर मेहंदी डिजाइन में पोरों को नहीं भरना चाहिए। इसके कारण कई बार डिजाइन अच्छा नहीं लगता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।