Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:12 AM IST

Full Sleeves Blouse: विंटर वेडिंग में लहंगे संग बनवाएं ऐसे फुल स्लीव्स ब्लाउज, लुक दिखेगा रॉयल

Trendy full sleeves blouse designs for winter: अगर आप भी इस विंटर वेडिंग अपने लुक में स्टाइल का तड़का लगाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ फुल स्लीव्स ब्लाउज के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपने लहंगे या साड़ी किसी के भी संग स्टाइल करके अपना लुक खूबसूरत बना सकती हैं।
Updated:- 2025-11-10, 14:57 IST
lehenga blouse winter style

सर्दियों के मौसम में फैशन के साथ खुद को ठंड से प्रोटेक्ट करना भी एक बड़ा टास्क होता है। खासकर वेडिंग के सीजन में यह बहुत मुश्किल काम होता है। हमें अपने लुक और सही ऑउटफिट के चुनाव में बैलेंस बनाकर रखना पड़ता है। ताकि लुक वेडिंग में एकदम परफेक्ट नजर आ सके। इन दिनों शादी के सीजन चल रहा है। लड़कियां अधिकतर शादी सीजन में साड़ी और लहंगे कैरी करना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में किसी भी साड़ी और लहंगे को अट्रैक्टिव बनाने के लिए ब्लाउज भी यूनिक डिजाइन का होना चाहिए। साथ ही, ठंड से भी अपना बचाव किया जा सके। अगर आपको भी बहुत जल्द किसी वेडिंग में शामिल होना है और अपने ब्लाउज डिजाइन को लेकर अभी तक कंफ्यूज हैं तो आज हम आपको कुछ डिफरेंट लुक वाले फुल स्लीव्स ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी अपने लहंगे या साड़ी के संग पेयर करके अपने लुक में मॉडर्न टच दे सकती हैं। साथ ही यह ब्लाउज आपको विंटर वेडिंग में ठंड से बचाएंगे।

हैवी वर्क मल्टी कलर ब्लाउज

इस तरह के ब्लाउज की आजकल खूब डिमांड है। दरअसल, आप इनको हर रंग की साड़ी और लहंगों के संग कैरी कर सकती हैं। इस ब्लाउज पर मल्टी कलर थ्रेड वर्क का वर्क किया गया है और साथ में गोल्डन कलर के सितारों का भी काम है। ऐसे में ब्लाउज का ऑल ओवर लुक काफी खिल रहा है। आप ब्लाउज की नेकलाइन को अपनी चॉइस के हिसाब से बनवा सकती हैं। आप चाहे तो इस तरह की डीप वी नेक नेकलाइन भी ट्राई कर सकती हैं। यह काफी स्टाइलिश लुक देती है।

heavy work blouse

वेलवेट हाई नेक ब्लाउज

अगर आप इस वेडिंग सीजन ठंड से बचाव करने के साथ अपने लुक को परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट देना चाहती हैं, तो इस तरह का फुल स्लीव्स वेलवेट ब्लाउज बेस्ट ऑप्शन है। इस ब्लाउज की नेकलाइन को आप हाई नेक रखें। इससे आपका लुक काफी डिसेंट दिखेगा। वेलवेट फैब्रिक विंटर वेडिंग में काफी ट्रेंड में रहते हैं। आजकल वेलवेट सूट और साड़ी भी काफी फैशन में हैं। आप इस तरह का फुल स्लीव्स वेलवेट ब्लाउज अपनी साड़ी या लहंगे के संग कंट्रास्ट या मैचिंग कलर में पेयर कर सकती सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Velvet Sarees: विंटर वेडिंग में पहनें ऐसी वेलवेट साड़ियां, लुक दिखेगा सबसे हटके

velvet blouse

सिल्क बिशप स्लीव्स ब्लाउज

विंटर वेडिंग के लिए सिल्क फैब्रिक का बिशप स्लीव्स ब्लाउज भी बेस्ट रहेगा। यह भी फुल स्लीव्स ब्लाउज की कैटेगरी में आता है। ऐसे में आप इसे अपनी साड़ी के संग जरूर स्टाइल करें। इस तरह की स्लीव्स साड़ी के संग ज्यादा जंचती है। ऐसे में आप इसे वेडिंग सीजन में अपनी साड़ी के संग कैरी करके लुक को ग्रेसफुल बना सकती हैं। इस ब्लाउज की नेकलाइन को आप ग्लास शेप में रखें। यह ब्लाउज या तो फैब्रिक लेकर स्टिच कराएं या फिर इसको रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Backless Blouse Designs: शादी में साड़ी के साथ पहनें बैकलेस ब्लाउज, देखें डिजाइंस

bishop sleeves blouse

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/WIZULO TRENDZ/SALWAR STUDIO/studio rasa

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।