Forehead Tanning: काले पड़े माथे को चमकाने के लिए इस एक चीज का करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

चेहरे की देखभाल करने के लिए अगर आप किसी भी घरेलू उपाय को अपना रही हैं तो पहले किसी डॉक्टर या स्किन केयर एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें और तभी किसी भी चीज का चेहरे पर इस्तेमाल करें। 
Updated:- 2023-10-20, 12:15 IST
forehead tanning removal treatment  using cucumber hindi

त्वचा में टैनिंग होना बिल्कुल आम बात है, लेकिन इसे हटाने के लिए आपको तुरंत कोई न कोई उपाय करना चाहिए अन्यथा टैनिंग आपकी खूबसूरती को फीका करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अक्सर टैनिंग की समस्या माथे पर सबसे ज्यादा होती है।

टैनिंग को हटाने के लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल से भरी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। माथे पर जमी धूप के कारण टैनिंग को हटाने के लिए आप घरेलू उपाय का भी सहारा ले सकती हैं। आइये जानते हैं टैनिंग को हटाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल और जानेंगे इन चीजों के फायदे।

आवश्यक सामग्री 

  • गुलाब जल  
  • मुल्तानी मिट्टी 
  • विटामिन-ई कैप्सूल 

 

multani mitti for tanning

 विटामिन-ई की कैप्सूल को चेहरे पर लगाने के फायदे

  • विटामिन-ई त्वचा में मौजूद सेल्स को जीवनदान देने में मदद करता है।
  • स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए विटामिन-ई बेहद काम में आता है।

गुलाब जल के फायदे 

  • गुलाब जल एक नेचुरल टोनर होता है।
  • बता दें कि गुलाब जल पोर्स का साइज बड़ा होने से रोकता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा को लचीला रखने के लिए बेहद लाभदायक साबित होते है।

इसे भी पढ़ें :  दमकती त्वचा पाने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी

glowing skin after face pack

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

  • त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार साबित होता है।
  • स्किन ब्राइटनिंग के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार होती है।
  • मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के ऊपर मौजूद टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : कैसे बनाएं और लगाएं हल्दी और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

कैसे करें इस्तेमाल? 

clear forehead

  • काले पड़े माथे को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी की डालें।
  • इसमें आप करीब 2 चम्मच गुलाब जल और 1 विटामिन-ई की कैप्सूल को काटकर मिलाएं।
  • इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और अपने चेहरे पर लगा लें।
  • इस फेस पैक को आप आंखों से दूर ही रखें।
  • करीब 20 से 30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद कॉटन और साफ पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
  • टैनिंग हटाने के लिए आप इस फेस पैक को हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से माथा साफ नजर आने लगेगा।

 

अगर आपको माथे से टैनिंग को हटाने के ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।