अगर चाहती हैं कि आपके दांत मजबूत रहें तो गलती से भी ना खाएं ये 5 फूड

एक पुरानी कहावत है जैसा आप खाते हैं वैसे ही बन जाते हैं।
रोजाना जो कुछ भी हम खाते हैं, उसका असर हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे दांतों पर भी पड़ता है। जी हां बहुत सारे फूड आइटम्स ऐसे है जो चोरी से आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यानि की आप सोच भी नहीं सकते हैं कि कैसे कुछ हेल्दी फूड भी आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकते है। अगर कुछ भी खाने पीने के बाद दांतों की केयर न की जाए, तो यह तकलीफ बढ़ भी सकती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकते है। आइए जानें कौन से है ये फूड्स।
दांतों के लिए अच्छी नहीं आइस क्यूब
अगर आपको अपने दांतों को हेल्दी रखना है तो बर्फ चबाने की कोशिश न करें। क्योंकि आइस यानी बर्फ शुगर फ्री तो होती है, लेकिन जब आप अपने शर्बत में पड़े हुए एक कठिन पदार्थ पर चबाने से एनामेल को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको दांतों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
खट्टे फल
खट्टे फल जैसे संतरे, अंगूर और नींबू खाने में तो बेहद टेस्टी होते हैं और इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है। जो आपकी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन इसमें मौजूद एसिड दांतों को कमजोर बना सकता है, जिससे दांतों में सड़न भी हो सकती है। अगर आप अपनी डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर फूड को शामिल करना चाहते हैं तो इन फलों को खाने के बाद पानी से कुल्ला जरूर कर लें, ताकि आपके दांत नुकसान से बच सकें।
Read more: दादी मां का नुस्खा: केवल 1 नींबू से पाएं 2 मिनट में सुंदर और सफेद दांत
पॉपकॉर्न
चाहे घर हो या मूवीहॉल पॉपकॉर्न के बिना मूवी का मजा अधूरा लगता है। हालांकि पॉपकॉर्न में प्राकृतिक रूप से कोई एसिड या शुगर नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानती है कि कॉर्न के एक कठोर, अनपॉप्ड कर्नेल को काटने से आपके दांतों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा कैंडीड वैरायटी जैसे कारमेल पॉपकॉर्न में हार्ड और चिपचिपा शुगर से लिपटा होता है, जो आपकी दांतों की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता हैं!
पास्ता
आपके दांतों की परत यानि एनामेल डार्क कलर्स से कमजोर हो सकती है। रेड पास्ता सॉस में मौजूद कलर्स आपके दांतों की ऊपरी परत सोख लेते हैं और उसमें दाग-धब्बे पड़ सकते हैं। इसके अलावा टमाटर में मौजूद एसिड भी दांतों को कुछ समय के लिए सेंसिटिव बना सकता है।
Read more: दांतों की सफाई से जुड़े इन 7 मिथकों पर क्या आप भी करती हैं भरोसा?
आचारी फूड्स
आचारी फूड्स सिरके से भरपूर होने के कारण एसिडफिकेशन का रूप है, जिसका प्रयोग प्राचीन काल से फूड्स को सुरक्षित करने के लिए किया जाता है। मसालेदार फूड्स का विशेष स्वाद अक्सर नशे की लत की तरह होता है, और हम में से बहुत सारे स्नैकिंग प्रोडक्ट जैसे कई ऑलिव और खीरे का मजा लेते हैं, और जिसे हम जंक फूड का हेल्दी विकल्प मानते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये एसिड दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।
अगर आप भी चाहती हैं तो आपके दांत लंबे समय तक हेल्दी रहें तो आज इन फूड्स को खाने से बचें या कुछ सावधानी बरतें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।