अपने लुक से बोर हो गई हैं तो फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा का नया हेयर कट

अगर आप एक ही तरह की हेयर स्टाइल से बोर हो चुकी हैं तो आप बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास का ये बोल्ड और ग्लमैरस लुक फॉलो कर सकतीं हैं।  
Updated:- 2020-09-20, 13:20 IST
prianka chopra main

सिर्फ आम ही नहीं ख़ास लोग भी अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शियस होते हैं। इसलिए वो अपने लुक के साथ नए एक्सपेरिमेंट्स भी करते हैं, जो उनके लुक को और ज्यादा संवार सके। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को ही लीजिये। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने नए हेयरकट में फ्लॉन्ट करतीं हुईं नज़र आईं। प्रियंका अपने नए हेयरडू को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं इसलिए अपनी पोस्ट को कैप्शन देते हुए  प्रियंका ने लिखा, 'न्यू हेयर, डोंट केयर'

भा गया न्यू लुक

प्रियंका का शॉर्ट बैंग्स वाला नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इंडस्ट्री से लेकर उनके दोस्त व कई फाॅलोवर्स ने पोस्ट को लाइक किया। फोटो पोस्ट किए जाने के एक घंटे के भीतर लाख से अधिक लाइक्स मिले। यहां तक कि हॉलीवुड स्टार मार्ली बेथ मैटलिन ने टिप्पणी की, "काफी बेहतरीन।"

इसे जरूर पढ़ें  : Raveena Tandon Hair Care Tips: बालों का झड़ना रोकने के लिए ये पुराना घरेलू नुस्‍खा आजमाएं

आप भी ट्राई कर सकती हैं

prianka chopra

आप भी अपने आपको नया और स्टाइलिश लुक देने के लिए प्रियंका का ये लुक आजमा सकती हैं। किसी भी हेयर ड्रेसर को आप प्रियंका के नए लुक के बारे में बताकर और उनका इंस्टा पोस्ट दिखाकर अपना लुक भी स्टाइलिश बना सकती हैं।

 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

प्रियंका सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका के  सबसे अधिक फॉलोवर्स है।

इसे जरूर पढ़ें  : जानें क्या है दिशा पाटनी के काले, लंबे, घने बालों का राज़

पसंद हैं  एनिमल्स

प्रियंका चोपड़ा को जानवरों से काफी प्यार है। उनके पास तीन पालतू कुत्ते हैं, जिन्हें वे बेहद प्यार करती हैं। वो अक्सर अपने पैट एनिमल्स के साथ फोटो क्लिक करवाती रहतीं हैं।

वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'मैटरिक्स 4' में दिखाई देंगे।

 

अगर आप अपने लंबे ,फिजी बालों से परेशान  हैं और किसी नए हेयर कट के बारे में सोच रही हैं, तो प्रियंका का ये नया हेयरडू आपके लिए भी एक दम परफेक्ट हो सकता है। 
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।