Homemade Face Cleanser: बाजार के महंगे प्रोडक्ट के बजाय घर बनाएं होममेड फेस क्लींजर, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

चेहरे पर होने वाली टैनिंग और गंदगी की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। ऐसे में टैनिंग को कम करने के लिए अधिकतर महिलाएं कई उपाय भी आजमाती हैं। कुछ महिलाएं तो चेहरे को क्लीन करने के लिए बाजार के कई महंगे फेस वॉश, स्क्रब का भी इस्तेमाल करती हैं।
ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर हो रहे हैं कालेपन या टैनिंग को कम करना चाहती हैं, तो आप घर पर रहकर आसानी से होममेड फेस क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसा क्लींजर बनाने के टिप्स बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर अपने चेहरे की टैनिंग को कम कर सकती हैं।
घर बनाएं खास होममेड फेस क्लींजर
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में अधिकतर महिलाएं टैनिंग की वजह से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी चेहरे पर हो रही टैनिंग को कम करना चाहती हैं और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो यह क्लींजर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

फेस क्लींजर बनाने के लिए सामग्री -
- दही
- शहद
- कॉफी
यह भी पढ़ें- धूल-मिट्टी को साफ करेगा ये होममेड क्लींजर, एक्सपर्ट ने बताया बनाने का सस्ता और आसान तरीका
फेस क्लींजर बनाने का तरीका -
- इस खास क्लींजर को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा कॉफी पाउडर लें।
- इसमें थोड़ा दही और थोड़ा शहद मिक्स कर दें।
- इन सभी सामग्री को अच्छी तरह फेंट लें, जब यह गाढ़ा हो जाए तब इसका इस्तेमाल करें।
- अब आपका क्लींजर बनकर तैयार है। आप इसका चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
![1 - 2026-03-16T195518.516]()
- इसे फेस पर कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखें और हलके हाथों से चेहरे की मसाज करें।
- इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा साथ ही यह क्लींजर टैनिंग भी कम करेगा।
- अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Aloe Vera Peels Uses: सर्दियों में एलोवेरा के छिलके से करें चेहरे की सफाई, जानें क्लींजर बनाने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
- चेहरा धोने के लिए सबसे बेस्ट क्लींजर कौन सा है?
- चेहरे के लिए दही सबसे बेस्ट क्लींजर हो सकता है।
- समर में स्किन के लिए सबसे अच्छी चीज कौन सी है?
- समर में स्किन के लिए सबसे बेस्ट एलोवेरा हो सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
