करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? 7 दिन पहले से शुरू करें ये स्किनकेयर रूटीन

Karwa Chauth Skincare Tips 2026: करवाचौथ का त्योहार नजदीक है और इस दिन हर महिला सोलह सिंगार करती है और पहले से ही अपनी त्वचा को निखारने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाने लगती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि इस करवा चौथ आपका चेहरा भी ग्लो करे वह भी बिना पार्लर जाए, तो हम आपके लिए कुछ स्किनकेयर रूटीन लेकर आए हैं।
IADVL की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर स्किनकेयर से जुड़ी ढेरों जानकारियों रहती है और यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि रूटीन में क्या शामिल किया जाए और क्या नहीं। इसलिए क्लींजिंग से लेकर एक्सफोलिएशन तक इन बातों को अपनाकर आप स्किन पर ग्लो ला सकती हैं।
सबसे पहले अपनी स्किन टाइप को पहचानें
कोई भी स्किनकेयर प्रोडक्ट खरीदने से पहले यह जानना बहुत जरूरी होता है कि आपकी स्किन कैसी है। आइए जानते हैं कि इसका बारे में कैसे पता लगाएं।
- इसके लिए अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से धोएं और 30 मिनट के लिए वैसे ही छोड़ दें।
- अगर आपकी त्वचा पर ऑयल नजर आए और नाक व गालों पर पोर्स दिखाई दें, तो स्किन ऑयली है।
- अगर गालों पर खिंचाव महसूस हो और त्वचा हल्की खुरदरी लगे, तो ड्राई स्किन है।
- अगर त्वचा पर ज्यादा पपड़ी न जमे और वह बहुत ज्यादा ऑयली भी न लगे, तो आपकी त्वचा नॉर्मल है।
स्किन के हिसाब से रखें ख्याल
आपका स्किनकेयर रूटीन पूरी तरह से स्किन टाइप पर निर्भर करता है। इसलिए स्किन को पहचान कर ही आगे का काम करें।
- अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आपको नमी (हाइड्रेशन) को बढ़ाना, त्वचा को ज्यादा एक्सफोलिएट करने से बचना चाहिए। इसके लिए ऐसा क्लींजर इस्तेमाल करें जो क्रीमी और कोमल हो।
- अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो पोर्स को बंद होने से रोकना होगा। समय पर एक्सफोलिएशन करना और स्किन बैरियर को मेंटेन रखना चाहिए।
image credit-magnific
करवा चौथ के लिए स्किनकेयर रूटीन
करवा चौथ के मौके पर चेहरे पर ग्लो पाने के लिए यह जानना जरूरी है कि किसी भी रूटीन के तीन सबसे जरूरी स्टेप होते हैं। क्लींजिंग, मॉइस्चराइजिंग और प्रोटेक्टिंग।
1- क्लींजिंग (Cleansing)
करवा चौथ पर ग्लो पाने के लिए सबसे पहले अपना स्किन टाइप पहचानें और उसी के अनुसार सही क्लींजर चुनें। आमतौर पर दिन में दो बार चेहरा धोना पर्याप्त होता है। अगर आप जिम जाती हैं, बाहर रनिंग करती हैं या गर्मी के कारण ज्यादा पसीना आता है, तो दोपहर में एक बार और धो सकती हैं। हालांकि, बार-बार चेहरा धोने से स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए ज्यादा धोने से बचें।
image credit-HerZindagi
2- मॉइस्चराइजर (Moisturizer)
चेहरा धोने के बाद जब त्वचा हल्की गीली हो तो तुरंत मॉइस्चराइजर लगा लें। इससे नमी लंबे समय तक लॉक रहती है। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो क्रीमी-जेल टाइप का हल्का मॉइस्चराइजर चुनें। वहीं, ड्राई स्किन के लिए थोड़ा क्रीमी मॉइस्चराइजर बेहतर रहता है।
यह भी पढ़ें- दुल्हनों की त्वचा जाएगी निखर अगर ये बेस्ट स्किनकेयर करेंगी फॉलो! सबसे अच्छी किट्स के ऑप्शन्स देखें यहां
3- प्रोटेक्शन (Protection)
सूरज की किरणें हमारी त्वचा को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। इससे टैनिंग, डार्क पैचेस, कोलेजन की कमी, झुर्रियां और उम्र से पहले बुढ़ापा आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मौसम चाहे कोई भी हो, त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। सनस्क्रीन हमेशा मॉइस्चराइजर के ऊपर लगाएं और चेहरे पर एक मोटी परत बनाएं। साथ ही सनस्क्रीन को हर 3 घंटे पर (शाम 4 बजे तक) दोबारा लगाना न भूलें।
image credit- magnific
4- एक्सफोलिएशन (Exfoliation)
फिजिकल एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल करने की सलाह कोई डर्मेटोलॉजिस्ट नहीं देता, क्योंकि रगड़ने पर इसके कण त्वचा के लिए बहुत कठोर साबित होते हैं। इसके बजाय आप केमिकल एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। अपनी त्वचा की जरूरत के अनुसार सही मॉलिक्यूल चुनने के लिए हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद लें।
ग्लोइंग स्किन के लिए इन बातों का रखें ध्यान
अच्छी त्वचा सिर्फ एक स्किनकेयर रूटीन पर निर्भर नहीं करती, बल्कि चमकती हुई त्वचा के लिए आपकी सेहत का भी सही होना काफी जरूरी होता है।
- अगर त्वचा पीली नजर आ रही है, तो यह खून में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।
- यदि आपकी गर्दन के आसपास की त्वचा काली पड़ रही है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध विकसित हो रहा है और आपको तुरंत वर्कआउट या फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है।
- एक हेल्दी डाइट और वर्कआउट रूटीन चमकदार त्वचा बनाने में बहुत बड़ा योगदान देते हैं।
करवा चौथ से पहले 7 दिनों तक इन स्टेप्स को अपने रूटीन में शामिल करके आप एक खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: इन 7 डीप नेक ब्लाउज डिजाइंस के साथ सस्ती साड़ी को भी मिलेगा रॉयल लुक, देखें लेटेस्ट कलेक्शन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-magnific
- करवा चौथ से कितने दिन पहले फेशियल करवाना चाहिए?
- फेस्टिवल से 3-4 दिन पहले फेशियल करवाना सही रहता है, ताकि स्किन पर किसी तरह के रैशेज या रेडनेस होने पर ठीक होने का टाइम मिल जाए।
- क्या करवा चौथ वाले दिन नया स्किनकेयर प्रोडक्ट ट्राई कर सकते हैं?
- नहीं, त्योहार वाले दिन कोई भी नया प्रोडक्ट ट्राई न करें। इससे एलर्जी या ब्रेकआउट का डर रहता है।
- ग्लो के लिए रात में क्या लगाना चाहिए?
- रात में हल्का मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाकर सोएं, इससे सुबह स्किन फ्रेश और सॉफ्ट लगेगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।