बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के पाएं निखरी रंगत, जानिए Cold Shower का ब्यूटी सीक्रेट

आज के समय में कई अलग-अलग तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स बाजार में मिलने लगे हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं बाजार में मिलने वाले महंगे सीरम, क्रीम और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें किसी तरह का कोई असर देखने को नहीं मिलता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है और आप हर तरह के प्रयास कर चुकी हैं, तो आज इस लेख में हम आपको एक ऐसा असरदार उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप चेहरे की कई परेशानियों को आसानी से कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
चेहरे की खूबसूरती के क्यों जरूरी है कोल्ड शावर?
त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने और स्किन पर होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए अधिकतर महिलाएं दिन में दो से तीन बार चेहरे को जरूर धोती हैं, लेकिन क्या आप 'कोल्ड शावर' के बारे में जानती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में और इससे जुड़ी जरूरी बातें -
सदियों से आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों में ही ठंडे पानी से चेहरा धोने के कई फायदे बताए गए हैं। जब आप ठंडे पानी से अपने चेहरे को धोती हैं, तो शरीर का तापमान संतुलित करने के लिए ब्लड सर्कुलेशन तेजी से बढ़ जाता है। इससे स्किन के सेल्स को ऑक्सीजन और पोषण मिलता है, जिससे चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आता है। वहीं गर्म पानी से चेहरा धोने या नहाने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और उनमें गंदगी जमा होने लगती है, लेकिन अगर आप कोल्ड शावर लेती हैं, तो इससे धूल-मिट्टी और प्रदूषण त्वचा के अंदर गहराई तक नहीं जा पाते हैं।
कोल्ड शावर के फायदे
बिना किसी महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट के आप घर पर रहकर कोल्ड शावर लेकर अपने चेहरे पर हो रही परेशानी को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे-
- सुबह उठने ही अगर आप ठंडे पानी से चेहरा धोती हैं या कोल्ड शावर लेती हैं, तो इससे आंखों के आसपास की सूजन कम होगी।
- ठंडा पानी स्किन को टाइट करने और पोर्स को मिनिमाइज करने में मदद करता है, जिससे चेहरा फ्रेश और खिला-खिला नजर आता है।
- ठंडा पानी स्किन की कसावट को बनाए रखता है, जिससे झुर्रियां और लाइंस जल्दी नहीं आतीं है।
- कोल्ड शावर खासकर ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Skin Care Tips:धूप से काली पड़ गई है त्वचा? किचन की इन 7 चीजों से दूर करें चेहरे की टैनिंग और पाएं निखरी स्किन
कोल्ड शावर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कोल्ड शावर ले रही हैं, तो इससे पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें -
- ठंडा पानी का उपयोग करें, लेकिन एकदम बर्फ जैसा ठंडा पानी इस्तेमाल करने से बचें।
- सर्दियों या बदलते मौसम में सामान्य नल के ताजे पानी से भी चेहरे को धो सकती हैं।
- चेहरे पर सीधे तेज धार वाला ठंडा पानी मारने के बजाय हाथों में पानी लेकर चेहरा धोएं।
यह भी पढ़ें- पार्लर का खर्च बचाएगा लौंग का यह फेस पैक, मिल सकती है निखरी और बेदाग रंगत
निष्कर्ष: अगर आप भी खूबसूरत और निखरी हुई स्किन पाना चाहती हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स या पार्लर के बजाय बिना किसी खर्च के कोल्ड शावर का तरीका आजमाकर अपने चेहरे को नेचुरली खूबसूरत बना सकती हैं। यह उपाय बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको खूबसूरत और जवां स्किन देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(Image Credit: magnific)
- क्या ठंडे पानी से नहाने से चेहरे का ग्लो सच में बढ़ता है?
- जी हां, ठंडे पानी से रक्त संचार तेज होता है, जिससे त्वचा की कोशिकाओं को पोषण मिलता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
- क्या सर्दियों में भी ठंडे पानी से नहाना चाहिए?
- सर्दियों में बर्फ जैसे ठंडे पानी से बचना चाहिए। आप नॉर्मल या गुनगुने पानी से नहाने के अंत में अपने चेहरे और शरीर पर एक बार ठंडे पानी के छींटे मार सकती हैं।
- क्या ठंडे पानी से रोमछिद्र हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं?
- ठंडे पानी से पोर्स टाइट होते हैं, जो धूल-कणों को अंदर जाने से रोकते हैं, लेकिन यह प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे त्वचा सांस लेती रहती है
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।