Face Wash से नहीं, दूध से चेहरा धोने से मिलेगा बेदाग निखार

गर्मियों में तेज धूप के कारण चेहरा का ग्लो कम हो जाता है। ऐसे में महिलाएं महंगे फेस वॉश और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी किचन में ही मौजूद दूध त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है। जी हां, आपने सही सुना दूध भी नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। रोजाना चेहरे को कच्चे दूध से धोने से त्वचा नेचुरली ग्लो करती है।
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि दूध में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और लैक्टिक एसिड त्वचा को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं। आइए रोज दूध से चेहरा धोने के सही तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।

त्वचा के लिए कच्चे दूध के क्या फायदे हैं?
दूध में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।
- विटामिन्स- दूध में कई तरह के विटामिन होते हैं, जो त्वचा की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन A डैमेज स्किन को रिपेयर करता है और नए सेल्स को बनाता है। विटामिन D त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखने और फाइन लाइंस कम करने में सहायक होता है। विटामिन B12 स्किन को ब्राइट बनाता है और झाइयों को कम करता है।
- मिनरल्स- दूध में मौजूद कैल्शियम नए सेल्स बनने के प्रोसेस में मदद करता है। पोटैशियम त्वचा की नमी को बनाए रखता है, जिससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।
- लैक्टिक एसिड- दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जो डेड स्किन सेल्स हटाकर त्वचा को बेदाग बनाता है।
यह भी पढ़ें- Coconut Oil Hacks: महंगे साबुन से नहीं, इस तेल से खिलेगी त्वचा और मुस्कान; जानें इस्तेमाल का सही तरीका
रोज दूध से चेहरा धोने के फायदे
- अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो दूध हाइड्रेशन में मदद करता है। यह स्किन में नमी को लॉक करता है और ड्राईनेस कम करता है।
- रोजाना दूध से चेहरा साफ करने से त्वचा सॉफ्ट और फ्रेश रहती है।
- कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन हटाकर चेहरे का ग्लो बढ़ाता है।
- दूध में मौजूद एंजाइम्स और लैक्टिक एसिड काले धब्बों को कम करते हैं।
- दूध के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा पर होने वाले एक्ने को कम करने में मददगार होते हैं।
कच्चे दूध से कैसे धोएं चेहरा?
- सबसे पहले धूल और गंदगी हटाने के लिए चेहरे को पानी से धोएं।
- एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें।
- कॉटन को दूध में डुबोकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं।
- दो मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- फिर पानी से चेहरा धोएं।
यह भी पढ़ें- महंगे साबुन से नहीं, 10 रुपये की इस चीज से रोज धोएं चेहरा; आएगा गजब का निखार
दूध आमतौर पर सभी तरह की स्किन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली या सेंसिटिव है, तो दूध का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हमेशा ताजा कच्चा दूध ही इस्तेमाल करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
- क्या कच्चा दूध त्वचा के लिए अच्छा होता है?
- कच्चा दूध नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाते हैं।
- रोज दूध से चेहरा धोने के क्या फायदे हैं?
- दूध से त्वचा हाइड्रेट रहती है, डेड स्किन हटती है, चेहरे का ग्लो बढ़ता है, दाग-धब्बे कम हो सकते हैं और स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।
- क्या दूध काले धब्बों को कम करता है?
- जी हां, दूध में मौजूद एंजाइम्स और लैक्टिक एसिड काले धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
