अगर चाहती हैं बेदाग और ग्लोइंग स्किन, तो न करें ये गलतियां

हर महिला की चाहत होती है कि उसकी स्किन ग्लो करें साथ ही, स्किन से जुड़ी समस्या उसके जीवन में न आए। लेकिन, आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ साथ ही धूल-मिटटी और प्रदूषण की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्या शुरू हो जाती हैं। इस वजह से चेहरे का ग्लो भी कम ही जाता है। इसी के साथ स्किन केयर करने के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियों की वजह से स्किन का ग्लो साथ ही चेहरे दाग नजर आने लगते हैं। वहीं अगर आप बेदाग और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
चेहरे को साबुन का इस्तेमाल करें![face wash skin]()
कई बार ऐसा होता हैं जब हम चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल कर देती हैं। ऐसा करने से जहां स्किन ड्राई हो जाती हैं तो साथ ही, इस वजह से स्किन से जुड़ी समस्या भी पैदा हो जाती हैं। वहीं ये समस्या न हो इसके लिए चेहर को धोने के लिए आप फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं करती ज्यादा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जान लें इससे होने वाले नुकसान
बॉडी लोशन का इस्तेमाल करना
स्किन की केयर करने के दौरान कई बार महिलएं बॉडी लोशन को चेहरे पर अप्लाई कर देती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो स्किन को नुकसान हो सकता है। दरअसल, बॉडी लोशन का टेक्सचर त्वचा के मुकाबले काफी अलग होता है जिसकी वजह से चेहरे पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
गलत प्रोडक्ट्स का प्रयोग
-1740155961973.jpg)
महिलाएं स्किन की केयर करने के दौरान कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और अगर आप चेहरे पर गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो इससे स्किन की नुकसान हो सकता है। वहीं स्किन को नुकसान न हो इसके लिए आप चेहरे पर सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। स्किन पर स्किन टोन के हिसाब से प्रोडक्ट्स का चुनाव करें और साथ ही इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद भी ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ड्राई स्किन के लिए बेस्ट हैं ये सनस्क्रीन, मिलेगा सन डैमेज से प्रोटेक्शन और कालापन भी रहेगा कोसों दूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
