Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

त्वचा को डीप क्लीन करेगा घर में बना यह फेस पैक, दुल्हन के लिए है खास

चेहरे को साफ करने के लिए आपको नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही करना चाहिए।
Updated:- 2022-12-06, 19:19 IST
bridal face pack for deep cleansing at home in hindi

अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। नए से नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर इंटरनेट पर तरह-तरह की टिप्स को फॉलो भी करते हैं। वहीं आजकल शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और इसके लिए होने वाली दुल्हन अपनी त्वचा का कई महीने पहले से ख्याल रखना शुरू कर देती हैं।

बात अगर चेहरे को डीप क्लीन करने की करें तो इसके लिए आपको नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं घर पर बने इस फेस पैक के बारे में जो आपकी त्वचा को शादी वाले दिन के लिए तैयार करेगा और चेहरे खूबसूरती को दोगुना कर देगा।

आवश्यक सामग्री

  • 2 से 3 चम्मच बेसन 
  • 2 से 3 चम्मच गुलाब जल
  • 1 विटामिन-ई कैप्सूल 

besan for deep cleansing

बेसन के फायदे

  • बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है। 
  • साथ ही त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने में बेसन बेहद काम आता है।

इसे भी पढ़ें :  पिगमेंटेशन को कम कर सकता है घर पर यह फेस ऑयल, रात के समय करें इस्तेमाल

विटामिन- ई के फायदे

  • विटामिन-ई त्वचा में मौजूद सेल्स को जीवनदान देने में मदद करता है।
  • स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए विटामिन-ई बेहद काम में आता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा को साफ कर डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

gulab jal for deep cleansing

गुलाब जल के फायदे

  • बता दें कि गुलाब जल एक नेचुरल टोनर होता है जो पोर्स का साइज बड़ा होने से रोकता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा को लचीला रखने के लिए बेहद लाभदायक साबित होते है।

इसे भी पढ़ें :  सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें Green Tea leaves

 कैसे करें इस्तेमाल

face pack for deep cleansing

  • फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 से 3 चम्मच बेसन डालें।
  • इसके बाद आप इसमें करीब 2 चम्मच गुलाब जल की डालें।
  • साथ ही इसमें 1 विटामिन-ई कैप्सूल की डालें।
  • इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इस फेस पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे कम से कम 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • ध्यान रहें कि आप इस फेस पैक को आंखों से दूर रखें।
  • साफ पानी की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।
  • बता दें कि इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 2 बार कर सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा शादी के दिन तक निखरा और साफ नजर आएगा।

deep cleansing homemade face pack

नोट - ध्यान रहें कि अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आप पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लीजिए, उसके बाद ही कोई भी हैक या घरेलू नुस्खा आजमाएं। साथ ही पैच टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें और अगर आपको स्किन में जरा सी भी हलचल महसूस हो तो इस नुस्खे को बिल्कुल न आजमाएं।

 

 

इसी के साथ अगर आपको घर में मौजूद इन 3 चीजों से चेहरे को डीप क्लीन करने के लिए फेस पैक बनाने के तरीका पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। साथ ही कमेंट कर अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिन्दगी को फॉलो करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।