Glowing Skin: चेहरे का नूर हमारी लापरवाही के कारण छिन जाता है। हालांकि, कुछ नेचुरल चीजें भी हैं जिनके कारण स्किन डल पड़ने लगती है। डल स्किन को ब्राइट बनाने के लिए फेस मास्क बेहद फायदेमंद होते हैं। फेस मास्क अलग-अलग चीजों की मदद से बनाए जाते हैं। हर मास्क का इस्तेमाल स्किन कंडीशनर के अनुसार किया जाता है। बाजार में भी आपको ब्राइट स्किन के लिए फेस मास्क मिल जाएंगे।
बाजार से खरीदने के बजाय आप घर पर ही कुछ नेचुरल चीजों की मदद से मास्क बना सकती हैं। चलिए जानते हैं डल स्किन के कारण से लेकर उपाय तक के बारे में।
डल स्किन के कारण (What To Do For Glowing Skin)
- हवा में गंदी और सल्फर डिऑक्साइड फ्री रेडिकल बनाती है, जिससे स्किन को बेहद नुकसान पहुंचता है। त्वचा में कोलेजन, पिग्मेंट प्रोडक्शन और कॉम्प्लेक्शन पर असर पड़ता है।
- डेड स्किन रिमूव न करने की वजह से भी त्वचा का रंग डल पड़ने लगता है। इसलिए आपको त्वचा को स्क्रब करना चाहिए। स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब करें और चुनें।
- धूप के कारण चेहरे का निखार खो जाता है। झुलसती धूप में रहने से चेहरा डल पड़ने लगता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि सन एक्सपोजर कम हो।
- रातभर चेहरे पर मेकअप लगाने से भी स्किन डल हो जाती है। इसलिए रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करना नहीं भूलना चाहिए।
मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क कैसे बनाएं? (Benefits Of Using Multani Mitti On Face)
मुल्तानी मिट्टी हर स्किन टाइप पर सूट करती है। खासतौर पर ऑयली और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए यह मिट्टी फायदेमंद है। मुल्तानी मिट्टी स्किन को डीप क्लीन करती है, जिससे डेड स्किन रिमूव हो जाती है। स्किन को डिटॉक्सीफाई करने के लिए भी चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच टमाटर का जूस, चुटकी भर चंदन का पाउडर और चुटकी भर हल्दी में थोड़ा-सा पानी डालें।
- अब सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस फेस मास्क का इस्तेमाल आप डल स्किन पर कर सकती हैं।
- ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- करीब 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
- इस फेस मास्क में चंदन का पाउडर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके उपयोग से मुंहासे कम हो सकते हैं। इसके अलावा, हल्दी त्वचा की रंगत निखराने और स्किन को हेल्दी रखने का काम करती है।
चॉकलेट फेस मास्क कैसे बनाएं? (Is Chocolate Good For Skin)
चॉकलेट के शौकीन तो हम सभी हैं। डार्क चॉकलेट स्किन के फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाने में मदद करती है। त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए भी चॉकलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, सॉफ्ट और रेडियंट बनाता है। आप चॉकलेट से फेस मास्क बना सकती हैं-
- एक बाउल में आधा कप कोकोआ पाउडर में 3 चम्मच ओट्स, 4 चम्मच क्रीम और 1/4 कप शहद डालें।
- इन सभी चीजों को मिक्स करें।
- लीजिए तैयार है ब्राइट स्किन के लिए मास्क।
- इस फेस मास्क की एक लेयर चेहरे पर लगाएं।
- 10 मिनट बाद ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।
नीम फेस मास्क कैसे बनाएं? (How To Use Neem On Face)
त्वचा पर नीम का उपयोग करने से ग्लोइंग स्किन से लेकर एक्ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने का काम करते हैं। डल स्किन को ब्राइट बनाने के लिए आप नीम फेस मास्क बना सकती हैं-
- आपको बाजार में आसानी से नीम पाउडर मिल जाएगा। आप नीम की पत्तियों को धूप में सुखाकर पाउडर भी बना सकती हैं।
- 4 चम्मच नीम पाउडर में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें।
- अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया ब्राइट स्किन के लिए फेस मास्क।
- त्वचा को साफ कर लें।
- अब इस मास्क को पूरे चेहरे पर लगाएं।
- करीब 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
नोट: इस बात का ध्यान रखें कि त्वचा पर किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपको पता चल जाए कि स्किन पर एलर्जी या खुजली की समस्या तो नहीं होगी।
डल स्किन में निखार लाने के लिए आप ये फेस मास्क इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों