रेडियंट स्किन पाना है आसान, करें इन मास्क का इस्तेमाल

आपके लिए सुंदर चेहरे का मतलब क्या है? ऐसी त्वचा जिस पर पिंपल, व्हाइटहेड्स और झुर्रियां न हो। साथ ही, चेहरा चमकदार नजर आए? रेडियंट स्किन पाना आसान नहीं है। इसके लिए न जाने कितना कुछ करना पड़ता है। बेसिक स्किन केयर के साथ आपको कुछ ऐसी चीजों का भी इस्तेमाल करना चाहिए, जो त्वचा के लिए फायदेमंद हो। स्किन पर फेस मास्क का इस्तेमाल का काफी ज्यादा किया जाने लगा है। आपको स्किन टाइप और कंडीशन के हिसाब से आसानी से फेस मास्क मिल जाएंगे। इनकी खास बात यह है कि आप भी घर पर मास्क तैयार कर सकती हैं। रेडियंट स्किन के लिए मास्क का उपयोग करना अच्छा उपाय है।
एवोकाडो से बनाएं मास्क
त्वचा पर एवोकाडो का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बाजार में एवोकाडो से बने प्रोडक्ट्स भी मिल जाएंगे। रेडियंट स्किन के लिए एवोकाडो मास्क बेहद फायदेमंद होगा।
क्या चाहिए?
- एक पका हुआ एवोकाडो
- एक चम्मच शहद
क्या करें?
- एवोकाडो को छिले और बीज निकाल लें।
- अब गूदा को अच्छे से मैश कर लें, ताकि इसमें कोई गांठ न रहे।
- एवोकाडो के मैश में एक चमच शहद डालें और दोनों चीजों को मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है रेडियंट स्किन के लिए मास्क।
कैसे इस्तेमाल करें?
- सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें।
- अब इस मास्क को अपने छेड़
- चेहरे पर लगाएं और कुछ देर रगड़े, ताकि यह स्किन पर अच्छे से लग जाए।
- मास्क को त्वचा पर 10-15 मिनट तक लगे रहने दें।
- अब गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ कर लें।
इसे भी पढें:ग्लोइंग चेहरे के लिए सुबह करें ये काम
इस मास्क के फायदे
- एवोकाडोमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसके उपयोग से त्वचा पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां की समस्या नहीं होती है।
- शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, जिससे स्किन ड्राई नहीं होती है।
- एवोकाडो के इस्तेमाल से डैमेज त्वचा रिकवर हो जाती है।
इसे भी पढें:ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स होंगी एकदम असरदार, एक बार जरूर आजमाएं
बनाएं ग्रीन टी मास्क
क्या चाहिए?
- 2 चम्मच ग्रीन टी
- 1 चम्मच दही
- एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें
क्या करें?
- मिक्सी में 2 चम्मच ग्रीन टी को पीस लें, ताकि यह पाउडर में बदल जाए।
- अब इसमें व्हीप्ड क्रीम और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। (ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स)
- सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- बन गया ग्रीन टी फेस मास्क।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 5-7 मिनट बाद त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
- हफ्ते में दो बार इस मास्क का उपयोग करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- रेडियंट स्किन पाने के लिए आपको अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखना चाहिए। गलत खान-पान का असर भी त्वचा पर पड़ता है।
- अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा चमकदार रहे तो स्किन केयर रूटीन में शहद को जरूर शामिल करें। शहद त्वचा को रेडियंट बनाने में मदद करता है।
- आपको दिन में कम से कम दो बार स्किन को फेस वॉश से क्लीन करना चाहिए। एक सुबह, दूसरा रात को सोने से पहले। स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश चुनें।
- फेशियल मसाज भी करें। यह स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद करता है।
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, आपको स्किन एक्सपर्ट से भी सलाह लेनी चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।