Glow Peel Off Mask: गन्‍ने, अंगूर और संतरे से घर पर बनाए पील ऑफ मास्‍क और पाएं गजब का फेशियल ग्‍लो

इन घरेलू पील ऑफ मास्क से पाएं दमकती त्वचा। गन्ना, अंगूर और संतरे जैसे प्राकृतिक तत्वों से तैयार करें पील ऑफ मास्क से  और अपनी त्वचा की चमक को बढ़ाएं।
image

फेशियल ग्‍लो पाने के लिए बाजार में कई तरह के उत्‍पाद उपलब्‍ध हैं। अब तो ऐसे कई ट्रीटमेंट भी हैं, जो आपके चेहरे पर आर्टीफीशियल ग्‍लो ला सकते हैं। मगर इनके फायदे हैं तो कुछ साइडइफेक्‍ट्स भी हैं। साथ ही, यह आपकी पॉकेट पर भी जोर डाल सकते हैं। ऐसे में आप प्राकृतिक पील ऑफ मास्‍क का सहारा ले सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि इन्‍हें आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं, वो भी बहुत कम लागत में। इतना ही नहीं, इन्‍हें बनाना आसान हैं और फायदे भी आपको बहुत जल्‍दी मिलते हैं।

वैसे तो बाजार में भी आपको पील ऑफ मास्क मिल जाएंगे, मगर इनमें केमिकल पील्‍स का इस्‍तेमाल किया गया होगा। यह त्‍वचा को फायदे के साथ नुकसान भी पहुंचा सकते हैं और इनका प्रभाव भी कम समय के लिए ही होता है। ऐसे में हमनें ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुग से बात की। वह कहती हैं, "इस सीजन में संतरा, गन्‍ना और अंगूर आपको बाजार में मिल जाएगा। तीनों ही फल विटामिन-सी के बहुत ही अच्‍छे सोर्स होते हैं और त्‍वचा के लिए भी इनके कई फायदे होते हैं। आप घर पर इनसे पील ऑफ मास्‍क भी बना सकती हैं। "

पूनम जी हमें यह भी बताती हैं कि यह मास्‍क कैसे बनाए जा सकत हैं-

1. गन्‍ने का पील-ऑफ मास्क

peel-off-mask-at-home-in-hindi

गन्‍ने का रस आपकी त्वचा के लिए एक अद्भुत प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद ग्लाइकोलिक एसिड त्वचा की गहराई से सफाई करता है, डेड स्किन हटाता है, और उसे चमकदार बनाता है।

क्‍या कहती हैं रिसर्च-

रिसर्च गेट में छपे एक शोध अध्ययन के अनुसार, गन्ने के अर्क में मौजूद प्रमुख फेनोलिक यौगिकों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह यौगिक त्वचा की उम्र बढ़ने से संबंधित एंजाइमों को रोकने में सहायक होते हैं और कोलेजन के प्रोडक्‍शन को प्रोत्साहित करते हैं।

सामग्री

  • 2 चम्‍मच गन्‍ने का रस
  • 1 चम्‍मच जिलेटिन पाउडर
  • जरूरत अनुसार ठंडा पानी

विधि

  • 2 चम्मच गन्‍ने का रस लें।
  • इसमें 1 चम्मच जिलेटिन पाउडर मिलाएं।
  • इसे हल्के गर्म पानी में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • मास्क को थोड़ी देर ठंडा करें और फिर चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 20 मिनट तक सूखने दें और धीरे-धीरे पील ऑफ करें।

फायदे:

  • डेड स्किन को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है।
  • पिगमेंटेशन और झाइयों को कम करता है।
  • तैलीय त्वचा को संतुलित करता है।

2. अंगूर का पील-ऑफ मास्क

अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा की मरम्मत करता है और उसे प्राकृतिक नमी प्रदान करता है। यह त्वचा की झुर्रियों को कम करने और इसे जवान बनाए रखने में मदद करता है।

सामग्री

  • 2 चम्‍मच अंगूर का रस
  • 1 चम्मच जिलेटिन पाउडर

विधि

  • 5-6 ताजे अंगूर लें और उनका रस निकाल लें।
  • 1 चम्मच जिलेटिन पाउडर को हल्के गर्म पानी में मिलाएं।
  • इसमें अंगूर का रस डालकर एक पेस्ट बना लें।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट तक सूखने दें।
  • मास्क को धीरे-धीरे छीलें।

फायदे:

  • त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसमें नमी बनाए रखता है।
  • त्वचा को नरम और मुलायम बनाता है।
  • एजिंग के शुरुआती संकेतों को कम करता है।

3. संतरे का पील-ऑफ मास्क

orange-peel-benefits-for-skin

संतरा विटामिन C का समृद्ध स्रोत है, जो त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाता है। यह त्वचा की रंगत को निखारने और उसे ताजगी प्रदान करने में बेहद फायदेमंद है।

क्‍या कहती है रिसर्च- एक अध्ययन (Orange Peel and Skin Health: An Exploratory Study on Potential Benefits), जो फूड केमिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित हुआ है, के अनुसार संतरे और उसके छिलकों से त्वचा को कई लाभ हो सकते हैं। इनमें झुर्रियों, हाइपरपिग्मेंटेशन और मुंहासों की समस्या को कम करने की क्षमता होती है। संतरे के छिलकों में मौजूद गुण त्वचा की सेहत को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।

सामग्री

  • 2 चम्मच संतरे का रस
  • 1 चम्मच जिलेटिन पाउडर

विधि

  • 2 चम्मच संतरे का रस लें।
  • इसमें 1 चम्मच जिलेटिन पाउडर मिलाएं।
  • मिश्रण को हल्का गर्म करें ताकि जिलेटिन अच्छे से घुल जाए।
  • इसे ठंडा होने दें और चेहरे पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद मास्क को पील ऑफ करें।

फायदे:

  • त्वचा की टैनिंग को दूर करता है।
  • त्वचा की रंगत निखारता है।
  • त्वचा को रिफ्रेश करता है और ग्लो प्रदान करता है।

पील ऑफ मास्क इस्तेमाल करने के बाद ध्यान रखें:

  • ध्‍यान रखें कि मास्‍क आपके बालों पर न लगे वरना उसे रिमूव करने पर दिक्‍कत हो सकती है।
  • मास्क हटाने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
  • त्वचा को मॉइश्चराइजर लगाकर नमी दें।
  • अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले एक छोटे से पैच पर टेस्ट कर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP