चेहरे की खूबसूरी केवल त्वचा के रंग पर निर्भर नहीं करती है बल्कि आइब्रो का शेप भी आपके चेहरे के ढांचे को खूबसूरत बनाता है। इसलिए आजकल हर कोई घनी और आकर्षक आइब्रो चाहता है। लेकिन कई बार अलग-अलग कारणों से आइब्रो के बाल पतले हो जाते हैं या फिर उनकी ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में हममें से कई लोग हड़बड़ा कर बाजार में उपलब्ध आर्टीफीशियल थेरेपीज या ट्रीटमेंट लेने लग जाते हैं।
इनसे हमें घनी आइब्रो तो मिल जाती है, मगर वो सैटिसफैक्शन नहीं मिल पाता है जो असली आइब्रो के होने से मिलता है। इसलिए अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराएं नहीं। आप घर पर मौजूद कुछ चीजों से अपनी आइब्रो को प्राकृतिक ट्रीटमेंट दे सकती हैं। इससे आपकी आइब्रो पर बाल भी आ जाएंगे और उनकी ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी। इतना ही नहीं इससे आइब्रो में डैंड्रफ की समस्या भी नहीं होती है और बालों के सफेद होने की परेशानी भी कम हो जाती है।
ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ कहती हैं, "अगर आइब्रो पर पहले से कोई कट लगा है और उस वजह से बाल नहीं आ रहे हैं, तो दोबारा वहां बाल आएं यह संभव नहीं है। लेकिन अचानक से आइब्रो के बाल कम होना शुरू हो गए हैं या गायब हो गए हैं, तो आपको कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आइब्रो के बालों का विकास हो और उनकी अच्छी ग्रोथ हो। "
सबसे मजे की बात तो यह है कि एक्सपर्ट के बताए उपाय अपनाने के लिए आपको 2 रुपये से ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
इसे जरूर पढ़ें-घनी आइब्रो पाने के लिए अपने रूटीन में शामिल करें ये टिप्स
प्याज और नींबू का रस का घोल
प्याज और नींबू दोनों ही बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्याज में सल्फर होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है, जबकि नींबू में विटामिन -सी होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है।
सामग्री:
- 1 छोटा प्याज
- ।/2 नींबू
- 1 कॉटन बड
विधि:
- प्याज को कद्दूकस कर लें और उसका रस निकाल लें।
- नींबू का रस निकाल लें।
- दोनों रसों को बराबर मात्रा में मिला लें।
- कॉटन बड की मदद से इस घोल को अपनी आइब्रो पर लगाएं।
- 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
फायदे:
- बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है
- बालों को मजबूत बनाता है
- बालों का रंग भी काला करता है
कैस्टर ऑयल और विटामिन-ई कैप्सूल
कैस्टर ऑयल और विटामिन-ई दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कैस्टर ऑयल में रिसिनोलेइक एसिड होता है जो बालों को मजबूत बनाता है, जबकि विटामिन-ई बालों को पोषण देता है।
सामग्री:
- 1 छोटा चम्मच कैस्टर ऑयल
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
विधि:
- विटामिन-ई कैप्सूल को तोड़कर उसका तेल निकाल लें।
- कैस्टर ऑयल में विटामिन-ई का तेल मिला लें।
- इस मिश्रण को अपनी आइब्रो पर लगाएं।
- हल्के हाथों से 2 मिनट के लिए मसाज करें।
- रात भर के लिए इस मिश्रण को आइब्रो पर लगा छोड़ दें।
- सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
फायदे:
- इससे बालों को मजबूती तो मिलती ही है, साथ ही वह मुलायम भी बनते हैं।
- यदि आइब्रो में डैंड्रफ है, तो यह मिश्रण आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा।
मेथी पाउडर और नारियल का तेल
मेथी और नारियल का तेल दोनों ही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है, जबकि नारियल का तेल बालों को पोषण देता है।
सामग्री:
- 1छोटा चम्मच मेथी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
विधि:
- मेथी पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपनी आइब्रो पर लगाएं।
- हल्के हाथों से 2 मिनट मसाज करें।
- रात भर के लिए इसे आइब्रो पर लगा छोड़ दें।
- सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
फायदे:
- यदि आपकी आइब्रो झड़ रही हैं, तो यह घरेलू नुस्खा आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा।
- इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी और उनमें मजबूती भी आएगी।
अन्य जरूरी टिप्स
- रोजाना अपनी आइब्रो को ब्रश करें।
- आइब्रो पर गंदे हाथ ना लगाएं।
- आइब्रो को धूप और धूल-मिट्टी से बचाएं।
- अपने आहार को भी संतुलित रखें।
- पूरी 8 से 10 घंटे की नींद लें।
- खुद को तनाव से बचाएं।
नोट- इन उपायों को अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी है तो इन उपायों न आजमाएं। अगर आप ऊपर बताए गए उपायों को रोजाना अपनाती हैं, तो आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
घनी और काली आइब्रो पाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर कुछ ही हफ्तों में अपने सपनों की आइब्रो पा सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों