बालों की ग्रोथ अच्छी रहे इसके लिए महिलाएं कई सारे हेयर केयर रूटीन फॉलो करती हैं साथ ही कई सारे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। बालों पर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के दौरान जहां बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती हैं तो वहीं इनका इस्तेमाल बंद करने के बाद बालों की ग्रोथ कम हो जाती है। साथ ही, आपका खर्चा भी होता है। वहीं अब आप लहसुन का इस्तेमाल करके बालों की ग्रोथ अच्छी कर सकती है। लहसुन का इस्तेमाल किस तरह बालों पर करें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू से बात की। एक्सपर्ट ने हमें बताया कि किस तरह से लहसुन का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
बालों के फायदेमंद है लहसुन
लहसुन कई सारे गुणों से भरपूर है और बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप लहसुन बेहद ही उपयोगी है। लहसुन में कई सारे विटामिन होते हैं और ये विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं साथ ही इसमें मैंगनीज और सेलेनियम भी होता है। ये सभी गुण बालों को स्वस्थ रखते हैं साथ ही इनकी मदद से बालों की ग्रोथ में इजाफा भी होता है। वहीं लहसुन स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और इसकी मदद से बाल लंबे और घने होते हैं।
लहसुन को इस तरह करें बालों पर इस्तेमाल
सामग्री
- 2 से 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- 2 से 3 कच्चे लहसुन की कली
- 5 से 7 नीम की पत्ती
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक बर्तन में सरसों का तेल डालें।
- इसमें कच्चा लहसुन डालें।
- इसके बाद इसमें नीम की पत्ती डालें।
- इन चीजों को मिलकर तेल को अच्छी तरह से गर्म करें।
- इसके बाद तेल को ठंडा कर लें।
- छलनी की मदद से तेल को छान लें
- इस ऑयल को बालों पर अप्लाई करें।
- इसके 1 घंटे बाद बालों को धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको एक्सपर्ट की ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों