आई मेकअप से जुड़ी ये 4 गलतियां दिखा सकती हैं आपको बूढ़ा

महिलाएं अपने आप को खूबसूरत और यूनिक दिखाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती है। मेकअप आपकी स्किन को सुंदर बनाने के साथ-साथ आपका कॉन्फिडेंस लेवल को भी बढ़ाता है। हम ऐसा कह सकते हैं मेकअप के प्रयोग से आप मनचाहा लुक पा सकती हैं। ऐसे में महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम आई मेकअप का होता है, क्योंकि आई मेकअप जितना अच्छा होगा आप उतनी ही सुंदर दिखेंगी , लेकिन क्या आपको पता है कि कभी-कभी आई मेकअप की कुछ गलतियां आपको उम्र से बड़ा दिखा सकती हैं। जिसकी वजह से आप उम्र से पहले उम्रदराज दिखने लगेंगी। तो आज हम आपको बताते यह गलतियां जो आपको दिखा सकती हैं बूढ़ा
ज्यादा मस्कारे का न करें प्रयोग
हम मस्कारा का प्रयोग अपनी पलकों को काली, लंबी और घनी दिखाने के लिए करते है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके ज्यादा प्रयोग से आंखों के नीचे झुर्रियां आने लगती हैं। जिसकी वजह से आप उम्र से पहले उम्रदराज दिखने लगेगीं। साथ ही पलकें नेचुरल दिखने के बजाए नकली दिखने लगती हैं। अगर आप ज्यादामस्कारे का प्रयोग करती हैं तो आप की पलकें झड़ने भी लगती है। ऐसे में आप कोशिश करें कि मस्कारे का प्रयोग ज्यादा न करें।
इसे भी पढ़ें : फेस्टिव सीजन में आंखों को जवां दिखाने के लिए ऐसे करें आई मेकअप, लगेंगी अट्रैक्टिव
आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें कम
आइब्रो को घना दिखाने के आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके अधिक प्रयोग से आइब्रो के बाल झड़ने लगते है। जिसकी वजह से भी उम्र से बड़ी दिख सकती हैं।
आई लाइनर का कम करें प्रयोग
हम अपनी आंखो को बड़ी दिखाने के लिए आईलाइनर लगाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आंखों की निचली लिड पर लाइनर का ज्यादा प्रयोग करने से आपकी आंखें छोटी भी दिखेंगी। इसकी जगह आप लाइट मेकअप पेंसिल का यूज कर सकती हैं। यह आपकी आंखो को सही लुक देगा।
इसे भी पढ़ें: आईज को बनाना है अट्रैक्टिव तो आईलाइनर को लगाएं कुछ इस तरह
आईशैडो लगाने का तरीका
आईशैडो हमारी आंखों को खूबसूरत बनाने का काम करता है, पर इसके गलत तरीके के इस्तेमाल से आप बूढ़ी भी दिख सकती है। आपको इसको लगाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि आपको यह पूरे आईलिड पर नहीं लगाना है। अगर आप आईलिड पर आईशैडो लगाएंगी तो यह तरीका आपको उम्रदराज दिखाता है। साथ ही आप कोशिश करे कि आप लाइट कलर के आईशैडो का इस्तेमाल करें, और आईशैडो का प्रयोग करते वक्त यह ध्यान रखें कि आंख के सिर्फ बाहरी कोनों पर लगाएं। इससे आपके लुक में भी निखार आएगा।
अन्य टिप्स
आप कोशिश करें कि ब्राडेंड आई मेकअप का ही प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।