डैंड्रफ ने कर दी है इमेज खराब, तो अब इन रेमेडीज को अपनाकर पाएं आराम

अगर आप भी डैंड्रफ की वजह से हमेशा परेशान रहती है, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसी रेमेडी के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप डैंड्रफ से राहत पा सकती है।
image

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के साथ-साथ महिलाएं और भी कई चीजों का ध्यान रखती है। ऐसे में बालों में जमा डैंड्रफ भी उनकी खूबसूरती को कम कर सकता है। अगर आप भी डैंड्रफ की वजह से हमेशा परेशान रहती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसी रेमेडी के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप डैंड्रफ से राहत पा सकती है।

डैंड्रफ कम करने के घरेलू उपाय

बालों में जमा डैंड्रफ न सिर्फ खूबसूरती को कम करता है, बल्कि यह बालों को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अगर आप भी डैंड्रफ कम करना चाहती है, तो एक हफ्ते में 2 बार रात में सोने से पहले जैतून तेल और अरंडी के तेल की सिर में मसाज कर सो सकती है।दूसरे दिन सुबह आप अपने बालों को धो ले।

2 - 2025-08-01T141123.106

नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

इसके अलावा डैंड्रफ को कम करने के लिए आप अपने बालों में नारियल तेल और एलोवेरा जेल को मिक्स कर स्कैल्प पर लगा सकती है। एलोवेरा जेल और नारियल तेल दोनों ही डैंड्रफ को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। आप एक हफ्ते में दो से तीन बार एलोवेरा जेल और नारियल तेल के मिश्रण को अपने बालों में लगा सकती है। इसे रात में सोने से पहले लगाएं और दूसरे दिन सुबह अपने बालों को धो ले।

यह भी पढ़ें:दो मुहे बालों ने कर दिया है परेशान, तो एक्सपर्ट के बताएं इन उपाय की मदद से करें इन्हें कम

दही से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल

इसके अलावा आप दही से बने हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप एक कटोरी में दही, थोड़ा एलोवेरा जेल और नारियल तेल तीनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले। अब इसे बालों में लगाएं और 30 मिनट के बाद अपने बाल धो लें। इससे भी आपको राहत देखने को मिल सकती है।

1 - 2025-08-01T141121.111

नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP