Pink Lips: गुलाबी होंठ पाने के लिए ये एक्सपर्ट टिप्स आएंगी काम

होंठों की देखभाल करने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह पूरी तरह से नेचुरल होती हैं।
Updated:- 2024-02-26, 17:11 IST
tips for  pink lips

चेहरे की त्वचा के साथ-साथ होंठों को भी रोजाना देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आपको मार्केट में कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स भी देखने को मिल जाएंगे। वहीं कई बार सही तरीके से देखभाल न कर पाने के कारण हमारे होंठ काले पड़ने लगते हैं या ड्राईनेस बढ़ने लग जाती है। 

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ चित्रा आनंद ने हालही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी की है, जिसमें उन्होंने गुलाबी होंठ पाने के लिए कुछ आसान लिप केयर टिप्स को शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स जिनकी मदद से आसानी से आप भी रख सकती हैं अपने होंठों का खास ख्याल।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chytra Dermatologist (Indian Skin & Hair Expert) (@dr.chytra)

होंठों को धूप से कैसे बचाकर रखें?

शरीर और चेहरे की त्वचा के अलावा आपको होंठों की त्वचा को भी धूप से होने वाले डैमेज से बचाकर रखना जरूरी होता है। बता दें कि धूप से निकलने वाली हानिकारक किरणें आपके होंठों की स्किन को डैमेज कर सकती हैं। इसके लिए आप होंठों पर रोजाना एस.पी.एफ को लगाना बिल्कुल भी न भूलें। यह सनस्क्रीन आपके होंठों की त्वचा पर एक प्रोटेक्शन लेयर को बनाने में मदद करेगा और धूप से बचाने में सहायता करेगा।

इसे भी पढ़ें: Ghee On Lips: रोजाना सोने से पहले 2 बूंद घी को लगाने से होंठों का कटना-फटना होगा कम, जानें कैसे?

होंठों के लिए किस तरह के कास्मेटिक प्रोडक्ट्स को चुनना चाहिए?

pink lips at home

मार्केट में आजकल कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के आपको कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स आसानी से देखने को मिल जाएंगे, लेकिन त्वचा को इन केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचाकर रखने के लिए आपको नेचुरल चीजों से बने ही कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को होंठों पर इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं लिपस्टिक के लिए आप कोशिश करें मैट प्रोडक्ट को न ही चुनें। ऐसा इसलिए क्योंकि मैट लिपस्टिक आपके होठों से नमी छीनकर ड्राईनेस को बढ़ा देने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें:  स्क्रब करते ही होंठ हो जाते हैं ड्राई? इन टिप्स को करें फॉलो

लिप केयर कैसे करें?

चेहरे की ही तरह होंठों की त्वचा पर भी डेड स्किन की लेयर बन जाती है और इसे हटाने के लिए आपको लिप स्क्रब को इस्तेमाल करना चाहिए। लिप स्क्रब आप घर में मौजूद चीनी, कॉफी, कच्चा दूध या गुलाब की पत्तियों की मदद से भी बना सकती हैं। स्क्रब के बाद आपको होंठों की त्वचा को सही तरीके से मॉइस्चराइज करना भी उतना ही जरूरी होता है। इसके लिए आप लिप बाम का इस्तेमाल दिन में कम से कम 4 से 5 बार तक कर सकती हैं।

 

अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताए गये ये होंठों को गुलाबी रखने के आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।