Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

स्क्रब करते ही होंठ हो जाते हैं ड्राई? इन टिप्स को करें फॉलो

होंठों की सही तरीके से देखभाल करने के लिए आपको रोजाना लिप केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इसके लिए आप मौसम का खासतौर से ख्याल रखें।
Updated:- 2023-12-29, 16:00 IST
how to scrub your lips  to avoid dryness in winter

त्वचा के साथ-साथ होंठों की भी सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए हम अक्सर लिप केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। लिप केयर रूटीन में खासकर लिप स्क्रब का रोलबेहद अहम होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि होंठों पर स्क्रब करते समय होंठों की ड्राईनेस बढ़ जाती है?

अगर नहीं तो बता दें कि होंठों पर बार-बार स्क्रब करने से सर्दी के मौसम में स्किन से मॉइस्चर चला जाता है, जिसके कारण त्वचा ड्राई नजर आने लगती है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से होंठों पर स्क्रब कर सकती हैं और इनका मॉइस्चर बरकरार रख सकती हैं।

स्क्रब में किन चीजों का होना जरूरी होता है?

homemade lip scrub

वैसे तो आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट आपको मिल जाएंगे, लेकिन सर्दी के मौसम में आपको किसी भी तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले आपको स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपके होंठों की त्वचा को सही तरीके से पोषण भी मिलेगा और डेड स्किन भी रिमूव हो जाएगी। सर्दी के मौसम में पपीते, एलोवेरा जेल, कच्चे दूध से बनी स्क्रब का इस्तेमाल करें। चाहे तो आप स्क्रब में थोड़ा फेशियल ऑयल भी मिलाकर लगा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: खीरे का इस तरह करें अपने चेहरे पर इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

स्क्रब करने का सही तरीका 

scrub with honey and almonds

चेहरे की त्वचा से कई ज्यादा नाजुक होंठों की त्वचा होती है और इसपर जमी डेड स्किन की लेयर को हटाने के लिए हम लिप स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। वहीं इसके लिए हमें कम से कम प्रेशर का इस्तेमाल करके ही होंठों पर स्क्रब करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा को स्क्रब द्वारा किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा और डेड स्किन भी हर जाएगी। वहीं अगर आप तेज दबाव से होंठों को स्क्रब करेंगे तो आपके होंठ कट सकते हैं और आपको चोट पहुंच सकती है।

 

अगर आपको होंठों पर स्क्रब करने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।