Ghee On Lips: रोजाना सोने से पहले 2 बूंद घी को लगाने से होंठों का कटना-फटना होगा कम, जानें कैसे?

सही तरीके से होंठों की देखभाल करने से लिप्स पिंक रहते हैं और इन्हें सही मात्रा में पोषण मिलने में मदद होती है।

 
dry lips treatment using ghee

Cracked Lips Treatment Using Ghee: बदलते मौसम में त्वचा भी बदलती है और सर्दी के मौसम में त्वचा ड्राई होने लगती है। त्वचा की तरह हमारे होंठ भी कटने-फटने लगते हैं। हालांकि इसके लोए आज मार्केट में कई बड़े-बड़े ब्रांड के आपको लिप प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे।

इन बाहरी प्रोडक्ट्स को बनाने में काफी तरीके के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं वो एक चीज जिसकी मदद से आप आसानी से होंठों की सही प्रकार से देखभाल कर पाएंगी। साथ ही जानेंगे इसके फायदे क्या हैं?

कटे-फटे होंठों के लिए किन घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें?

ghee on lips

  • गाय का घी
  • शहद

त्वचा पर घी को लगाने से क्या होता है?

  • त्वचा पर घी लगाने से स्किन को सही मात्रा में पोषण मिलने में मदद होती है।
  • घी को चेहरे पर मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसके कारण स्किन लम्बे समय तक जवां नजर आती है।

शहद को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर घी लगाने से मिलता है जादुई निखार, जानें कैसे?

कटे-फटे होंठों के लिए घरेलू उपाय क्या है?

lip care using ghee

  • सबसे पहले आप एक कटोरी में 2 गुनगुना घी लें।
  • इसमें 1 बूंद शहद की मिला लें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से घी में मिलाने के बाद स्किन केयर के दौरान होठों पर हाथों की उंगलियों की मदद से लगा लें।
  • 5 मिनट तक होंठों पर हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
  • मसाज करने से घी त्वचा के अंदर तक चला जाएगा।
  • लगातार इसका इस्तेमाल करने से होठों का कटना-फटना कम होने लगेगा।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको कटे-फाटे होंठों के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP