जायफल, रसोई में इस मसाले का उपयोग खाने के जायके को बढ़ाने के लिए किया जाता है। मगर क्या आपको पता है कि यह मसला आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकता है। अगर नहीं पता तो एक बार जायफल के स्किन और हेयर बेनिफिट्स के बारे में जरूर जान लें। इसके इस्तेमाल से आपको बेदाग खूबसूरती और चमकते हुए बाल मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि जायफल में ऐसी कौन सी खूबियां होती हैं जो आपको ब्यूटी बेनिफिट्स दे सकती हैं।
Image Courtesy: ImageBazaar
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए
जायफल का इतिहास देखा जाए तो इस मसाले का सबसे ज्यादा उपयोग अफ्रीका देश के इजिप्ट देश में किया जाता है। एक हिस्टॉरिकल स्टडी बताती है कि यहां कि महिलाएं इस मसाले का इस्तेमाल खाने के साथ ही अपनी खूबसूरती को बढ़ने के लिए भी करती हैं। वैसे अब जायफल का इस्तेमाल कई बॉडीलोशन, क्रीम्स, स्क्रब और फेसवॉश में किया जाता है। जायफल में मौजूद तत्व त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि अगर आप जायफलयुक्त किस कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना नहीं चाहती हैं तो आप घर पर ही अपने लिए जायफल लोशन बना सकती हैं। इसके लिए आपको जायफल पाउडर और कोकोनट मिल्क की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों को मिला कर मिश्रण बना लें और इस मिश्रण से चेहरे पर मसाज करें। इससे आपकी त्वचा की सेहत तो सुधरेगी ही साथ ही आपके चहरे पर चमक भी आ जाएगी।
Read More: गर्मियों में स्किन को हेल्दी बनाने के लिए यूज़ करें कॉफी मास्क
Image Courtesy: ImageBazaar
चाहिए हो पिंपल फ्री स्किन
चेहरे पर पिंपल महिलाओं की खूबसूरती का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। इस परेशानी से सभी महिलाओं को कभी न कभी गुजरना पड़ता है। किसी को हारमोनल बदलाव के कारण तो किसी को ऑयली या ड्राए स्किन के कारण। मगर पिंपल फ्री स्किन पाने के लिए आप जायफल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए जायफल का इस्तेमाल पिंपल के उपर ही करें। यह पिंपल की रेडनेस और इनफ्लामेशन को कम कर देता है और जल्दी ही मुंहासों को सुखा देता है। अगर आपके ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम है तो यह समस्या भी जायफल के इस्तेमला से खत्म हो सकती है। इसके लिए आपको जायफल पाउडर में दूध और शहद की कुछ बूंदे मिला कर उसके लेप को चहरे पर लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
Image Courtesy: ImageBazaar
एजिंग करता है कम
बढ़ती हुई उम्र की रेखाएं जब चहरे पर उजागर होने लगती हैं, तब महिलाओं की टेंशन बढ़ने लगती हैं। मगर आपकी इस टेंशन को भी जायफल छूमंतर कर सकता है। दरअसल जायफल में एंटी बैक्टीरियल , एंटी ऐजिंग और एंटी इनफ्लामेटरी प्रोपर्टीज होती हैं। इसके त्वचा पर इस्तेमाल से बल्ड का सरक्यूलेशन बढ़ता है और फ्री रेडिकल्स बनना कम हो जाते हैं। जिससे चहरे पर फाइन लाइंस, क्रो फीट और रिंकल्स नहीं आते है। आप घर पर ही जायफल के तेल से चेहरे की हल्की मसाज कर प्री मेच्योर एजिंग से मुक्ति पा सकती हैं।
Image Courtesy: ImageBazaar
त्वचा हो जाएगी स्पॉटलेस
चेहरे पर दाग धब्बे न हों, यह सपना हर महिला का होता है। जाहिर है आप कितनी ही खूबसूरत हों मगर जले, कटे या पिंपल के निशान चेहरे की खूबसूरती को घटा देते हैं। मगर आप भी स्पॉटलेस त्वचा पा सकती हैं मगर इसके लिए आपको जायफल से बनी एक रेमेडी का यूज करना होगा। आप 3 बड़े चम्मच जायफल पाउडर में शहद और दूध मिला कर एक थीक पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। पेस्ट के सूखने पर चेहरे को ल्यूकवॉर्म पानी से साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें कुछ समया बाद आप पाएंगी कि आपके चेहरे के दाग धब्बे हल्के हो गए हैं।
Image Courtesy: ImageBazaar
बालों की ग्रोथ के लिए होता है अच्छा
कहते हैं बाल महिलाओं का गहना होता है और इस गहने को महिलाएं बहुत ही हिफाजत से रखती हैं। मगर पल्यूशन और खराब डाइट से बालों पर बुरा असर पड़ता है और बाल झड़ने लगते हैं। हेयर फॉल की समस्या लगभग सभी महिलाओं को होती हैं किसी को ज्यादा तो किसी को कम होती है। मगर आप चाहें तो अपने हेयर फॉल को कम कर सकती हैं। बाजार में वैसे तो हेयर फॉल को रोकने का दावा करने वाले बहुत से प्रोडक्ट मौजूद है मगर जायफल से ज्यादा अच्छा विकल्प इस समस्या के लिए और कुछ भी नहीं हो सकता है।
बेस्ट बात तो यह है कि इसके लिए आपको केवल अपने बालों की जायफल के तेल से ऑयलिंग करनी है। इससे आपके बालों का झड़ना तो बंद होगा ही साथ ही बालों की ग्रोथ भी तेज हो जाएगी।
Recommended Video
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।