अगर पिंपल नहीं छोड़ रहे हैं पीछा तो ये देसी नुस्खे ट्राय करें
अगर चेहरे में बहुत अधिक पिंपल्स हो गए हैं तो इन घरेलू नुस्खों को ट्राय करें। इन नस्खों से पिंपल तो दूर होंगे ही उनके दाग भी दूर हो जाएंगे।

Updated:- 2017-12-16, 15:05 IST
पिंपल्स किसे पसंद है?
किसी को नहीं...। मुझे भी नहीं पसंद। और अपने दोस्तों को आप पूछोगी तो उनका जवाब भी नहीं होगा।
लेकिन क्या पिंपल्स होते हैं आपको?
तो अधिकतर लोगों का जवाब हां होगा और आपके दोस्तों का भी जवाब हां होगा।
पिंपल्स यानि मुंहासे जो चेहरे की सुंदरता में दाग की तरह होते हैं। ऐसे में किसी फंक्शन में जाना हो और उसी दिन से एक रात पहले चेहरे पर पिंपल हो जाए तो...?
तब तो पार्टी में आपको जाने का मन ही नहीं करेगा। लेकिन पार्टी अगर किसी कास दोस्त की हो तो कैसे पार्टी में ना जाने का बहाना बनाएंगे? ऐसे में तो आपको कुछ नुस्खे ही ट्राय कर जिद्दी पिंपल से छुटकारा पाने का तरीका ढूंढना चाहिए।
तो अगर आप भी पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए ढेरों जतन करती हैं तो इन नुस्खों को ट्राय करें।
हल्दी और सरसों तेल
पिंपल दूर करने के लिए हल्दी और सरसों का तेल बेस्ट ऑप्शन है। पिंपल्स दूर करने के लिए हल्दी को सरसों के तेल में पकाएं और फिर इसे पिंपल्स में लगाएं। इससे पिंपल जल्दी ठीक हो जाएंगे और चेहरे पर भी निखार आएगा।
नींबू के पत्ते और हल्दी
पिंपल होने के मुख्य कारणों में स्किन का ऑयलीनेस होना भी शामिल है। अगर स्किन ऑयली है तो पिंपल्स होंगे ही। तो अगर ऑयली स्किन के कारण पिंपल होते हैं तो नींबू के पत्तों और हल्दी का इस्तेमाल करें। नींबू के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाएं और उसमें हल्दी मिलाएं। फिर फस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की गंदगी साफ होग और तेल भी साफ होगा। जिससे पिंपल ठीक हो जाएंगे। इससे चेहरे के गढ्ढे भी खत्म हो जाते हैं।
Read more:सर्दियों में करना है ग्लो तो करें इन नियमों का पालन, बता रहें हैं एक्सपर्ट
दही और नींबू
दही और नींबू भी पिंपल्स से छुटकारा पाने का बेस्ट तरीका है। इस नुस्खे से दो ही दिन में पिंपल खत्म हो जाएंगे। दही में नींबू का रस मिलाइए और फिर इससे चेहरे को स्क्रब करिए। पिंपल्स दूर हो जाएंगे। साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
बेसन, दूध और हल्दी
अगर पिंपल्स से चेहरे पर दाग भी हो गए हैं तो इन दागों और पिंपल्स को हटाने के लिए बेसन, दूध और हल्दी का इस्तेमाल करें। बेसन में दूध और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। इससे आपको बहुत फायदा होगा।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
ये पेस्ट चेहरे के लिए मॉश्चराइजर की तरह काम करता है और पिंपल भी दूर करता है। मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलकार चेहरे पर रोज लगाएं। िससे पिंपल्स नहीं होंगे और चेहरे पर निखार भी आएगा।
ऐसे ही अन्य नुस्खों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो देखें।
Credits
Video Editor:Syed Afraz
Producer:Prabjot Kaur
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।