DIY Face Mask: सनबर्न ने छीन ली है चेहरे की रंगत, तो ट्राई करें ये फेस मास्‍क

Face Mask For Glowing Skin: गर्मियों में तेज धूप से हमारे चेहरे का बुरा हाल हो जाता है। लंबे समय तक धूप में रहने से कई लोगों को सनबर्न, टैनिंग, रेडनेस या रंगत डाउन होने की समस्‍या हो जाती है। ऐसे में हम आपको घर के बने एक स्‍पेशल फेस मास्‍क के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-06-01, 12:39 IST
image

गर्मियां शुरू होते ही हमारे चेहरे का बुरा हाल हो जाता है। धूल, धूप, पसीने और प्रदूषण के कारण चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है और टैनिंग जमा हो जाती है। वहीं, कुछ लोगों में सनबर्न की समस्या भी देखने को मिलती है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही कुछ महिलाएं और लड़कियां घरेलू नुस्खे आजमाती हैं।

तो अगर आप भी सनबर्न से राहत पाना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बता रही हैं जिसके इस्तेमाल से आप चेहरे की खोई हुई रंगत वापस पा सकती हैं। आइए जानते हैं-

golden glowing skin care tips (2)

दही-खीरा और ओट्स का फेस पैक करेगा कमाल

आपको बता दें कि धूप में ज्यादा देर तक रहने के बाद चेहरे पर कई सारी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। ऐसे में उन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो स्किन को ठंडक पहुंचा सके। इसमें दही, खीरा और ओट्स से बना फेस पैक आपके चेहरे का नूर लौटा सकता है।

यह भी पढ़ें- DIY Face Scrub: च‍िलच‍िलाती गर्मी में भी दमकेगा आपका चेहरा, बस क‍िचन में रखी इन 2 चीजों से बनाएं स्‍क्रब

क्या हैं इस फेस मास्क के फायदे?

  • खीरे में पानी की मात्रा काफी होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल स्किन को ठंडक पहुंचाने में किया जाता है।
  • दही स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करती है।
  • ओट्स स्क्रब की तरह काम करता है और इससे स्किन को आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें- Sun Tan Removal Tips: गर्मियों में चेहरे पर जमी टैंन‍िग से छुटकारा ये सस्‍ता स्‍क्रब

कुल मिलाकर ये फेस मास्क सनबर्न के बाद स्किन को आराम देने के लिए एक अच्छा DIY ऑप्शन है। अगर आप नियमित रूप से इस फेस मास्क का यूज करेंगी तो फर्क देखने को मिल सकता है।

फेस मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 2 चम्मच ठंडा दही
  • 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ खीरा
  • 1 चम्मच ओट्स पाउडर

eyeliner colours (4)

ऐसे बनाएं फेस मास्क

फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धोकर ग्रेट कर लें। अब एक कटोरी में दही लें और उसमें खीरा मिला लें। इसके बाद इसी कटोरी में ओट्स का पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। आपका फेस मास्क तैयार है।

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: 35 की उम्र में भी बना रहेगा 25 वाला ग्लो, बस रोज सुबह अपनाएं ये स्‍क‍िनकेयर रूटीन

लगाने का तरीका भी जानें

सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद इस फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर बराबर तरीके से लगा लें। ध्यान रहे कि आप इसे आंखों के पास न लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। पहली बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं, लेकिन अगर आपको जलन या रेडनेस की समस्या हो रही है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips: महंगे शैंपू नहीं, बस इन 3 तरह के पानी से धोएं बाल; तेजी से हो सकती है ग्रोथ

सनबर्न से बचने के लिए क्या करें?

  • धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
  • चेहरे को ढककर बाहर जाएं।
  • तेज धूप में बाहर जाने से बचें।
  • धूप से आने के थोड़ी देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

तो अगर आप भी गर्मियों में सनबर्न की समस्या से परेशान हैं तो ये फेस मास्क इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।