बेदाग चेहरा पाने के लिए केसर की मदद से बनाएं यह तीन फेस मास्क

हर महिला यह चाहती है कि उनकी स्किन हमेशा चमकती हुई और बेदाग नजर आए। खासतौर पर त्योहार या किसी पार्टी में अगर आपके चेहरे पर निखार होता है, तो आपको खूब तारीफ सुनने को मिलती हैं। महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स और कॉस्मेटिक क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर कुछ वक्त के लिए निखार तो आ जाता है, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल्स होने के कारण स्किन और ज्यादा खराब हो जाती है। ऐसे में आप घर में इस्तेमाल होने वाले केसर की मदद से चेहरे का निखार बढ़ा सकती हैं। तो आइए जानें रेनू जी से कि कैसे आप केसर की मदद फेस पैक बना सकती हैं।
केसर के फायदे

- केसर में एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो स्किन से गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
- साथ ही यह स्किन की ड्राईनेस को दूर करता है।
इसे जरूर पढ़ें- गर्दन के आस-पास लटकने लगी है त्वचा और दिखने लगी हैं झुर्रियां तो करें ये काम
केसर विद चना दाल

सामग्री
- 1 छोटी कटोरी चना दाल
- 2 बड़ा चम्मच दूध
- 2 रेशे केसर
बनाने का तरीका
- सबसे पहले रात को एक बाउल में दूध, केसर और दाल को भिगो कर रख दें।
- अब इन तीनों चीजों को सुबह अच्छी तरह से मिक्सी में पीस लें।
- ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा गाढ़ा हो न ही ज्यादा पत्ला।
लगाने का तरीका
- अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें।
- इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए लगा लें।
- जब यह सूख जाए तो चेहरे को धो लें।
इसे जरूर पढ़ें- Glowing Skin : दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, एक्सपर्ट से लें टिप्स
केसर विद चंदन

- 2 रेशे केसर
- 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच दूध
लगाने का तरीका
- पहले एक बाउल में 10 मिनट के लिए दूध और केसर को भिगो दें।
- अब जब दूध का रंग केसरिया हो जाए तो इसमें चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें।
- फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरा धो लें।
केसर विद तुलसी

सामग्री
- 2 रेशे केसर
- 10 तुलसी की पत्तियां
- 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
लगाने का तरीका
- केसर को तुलसी को अच्छी तरह से पीस लें।
- अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- फिर इसे पिंपल्स पर लगाएं और सूखने पर धो दें।
- आप हफ्ते में दो बार यह पेस्ट लगाएं, आपको असर दिखने लगेगा।
नोट: किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।