Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:31 PM IST

Makeup Hacks: माथे पर फैल जाए लिक्विड बिंदी, तो उसे इन आसान टिप्स की मदद से करें रिमूव

जब भी हमें बिंदी को किसी और कलर में लगाना होता है, तो इसके लिए हम लिक्विड बिंदी लगाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर ये सही नहीं लगती है या फैल जाती है। इसके लिए ट्राई करें आसान हैक्स।
Updated:- 2025-01-17, 17:01 IST
image

बिंदी लगाना आजकल हर किसी को पसंद होता है। इसी वजह से लिक्विड हो या चिपकाने वाले बिंदी माथे पर हर कोई लगाना पसंद करता है। किसी को छोटी बिंदी पसंद होती है, तो कोई बड़ी बिंदी को ज्यादा पसंद करता है। इससे माथे के साथ-साथ पूरा लुक ही चेंज हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारी लिक्विड बिंदी फैल जाती है। ऐसे में आप मेकअप आर्टिस्ट जसमीन कौर के बताए गए तरीके को ट्राई करें। इससे आपकी लिक्विड बिंदी सही हो जाएगी। साथ ही, आपका मेकअप खराब नजर नहीं आएगा।

स्पूली ब्रश का करें इस्तेमाल

Bindi remove tips

अगर आपके माथे पर ज्यादा बड़ी बिंदी या लिक्विड बिंदी फैल जाए तो इसे सही करने के लिए आप स्पूली का इस्तेमाल करें। इसके साथ फेस पाउडर लेना न भूलें। इसके लिए पहले आपको स्पूली की मदद से बिंदी के दाग को हल्का करना है। इससे आपके माथे की बिंदी काफी कम हो जाएगी। इसके बाद आपको पाउडर से उसे हटाना है।

कंसीलर के कम करें दाग

इसके बाद आपको कंसीलर लेना है। साथ में लेना है फ्लाफी ब्लेंडिंग ब्रश लेना है। इसके बाद इसे डबिंग मोशन में हल्का-हल्का लगाना शुरू करना है। इससे आपकी बिंदी का दाग काफी हट जाएगा। साथ ही, इसके निशान भी नजर नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: सही कंसीलर चेहरे को दिखा सकता है बेदाग, जानें अप्लाई करने का तरीका

कॉम्पैक्ट से करें सेट

Loose powder

अब जहां पर कंसीलर का इस्तेमाल किया गया है। वहां पर इसी ब्रश की मदद से पूरे एरिया को सेट करें, ताकि मेकअप का पैच नजर न आए। साथ ही, बिंदी का पूरा कलर साफ हो जाए। इसके फाइनल लुक के लिए आपको हाइलाइटर लेना है। इससे पूरे मेकअप को सही करना है। ऐसे आपकी बिंदी भी हट जाएगी। साथ ही, कोई पैच भी नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़ें: केवल कंसीलर की मदद से दिख सकती हैं छोटी आंखें बड़ी, जानें कैसे?

इस हैक्स से आप अपने चेहरे की बिंदी को अच्छे से हटा सकती हैं। इससे आपका मेकअप भी खराब नहीं होगा। साथ ही, आप दोबारा बिंदी लगा सकती हैं। बस आपको आर्टिकल में बताए गए हैक्स का ध्यान रखना होगा। इसे आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकती हैं। बस आपको प्रोडक्ट और ब्रश की जरूरत पड़ेगी। आपकी बिंदी बिल्कुल कम हो जाएगी। साथ ही, आपको दोबारा मेकअप करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।