Concealer To Hide Dark Spots: चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को छुपाने के लिए किस तरह का मेकअप कंसीलर रहेगा बेस्ट? जानें

मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है। इसके लिए हम स्किन टाइप से लेकर बदलते मौसम तक का खासतौर से ध्यान रखते हैं। इसमें फेस आई मेकअप के साथ-साथ फेस मेकअप को अहमियत देना बेहद जरूरी होता है।
चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को छिपाने के लिए मेकअप कंसीलर का इस्तेमाल करते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह के कंसीलर बेस्ट रहते हैं दाग-धब्बों को छिपाने के लिए चुनना चाहिए। साथ ही, बताएंगे मेकअप से जुड़े कुछ खास टिप्स-
किस तरह के टेक्सचर वाले मेकअप कंसीलर को चुनें?
मेकअप कंसीलर में आपको कई तरह के टेक्सचर देखने को मार्केट में मिल जाएंगे, लेकिन आपको हमेशा लाइट वेट कंसीलर को ही चुनना चाहिए। लाइट वेट मेकअप कंसीलर आसानी से ब्लेंड हो जाता है और हैवी बेस की तरह एक जगह इकठ्ठा नहीं होता है। इसमें आपको क्रीम और लिक्विड बेस में काफी ब्रांड्स के कंसीलर देखने को मिल जाएंगे।
डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए कंसीलर का शेड कैसे चुनें?
चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों यानी डार्क स्पॉट्स को छुपाने के लिए कंसीलर चुनते समय अपनी स्किन टोन का खासतौर से ध्यान रखें। इसके लिए आप कोशिश करें कि अपनी स्किन टोन से एक या 2 टोन डार्क शेड के मेकअप कंसीलर को चुन सकती हैं। यह आसानी से त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को छुपाने में सहायता करेगा। वहीं अगर आप लाइट कलर का मेकअप कंसीलर चुनेंगी तो यह डार्क स्पॉट्स को और भी ज्यादा हाइलाइट कर सकता है। इसके लिए आप डार्क शेड के ऊपर बेस मेकअप को बराबर करने के लिए आप अपनी ही स्किन टोन के कंसीलर शेड को लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: How To Use Concealer : इन कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है मेकअप कंसीलर, जानें
कंसीलर को ब्लेंड करने का सही तरीका क्या है?
कंसीलर को लगाने के लिए आप मीडियम साइज के कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं इसे सही तरह से ब्लेंड करने के लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर की सहायता लें। इसे इस्तेमाल करने से पहले पानी की मदद से अच्छी तरह से डैम्प करना बिल्कुल भी न भूलें।
अगर आपको मेकअप कंसीलर चुनने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।