herzindagi
right ways to choose and apply concealer

Makeup Tips: सही कंसीलर चेहरे को दिखा सकता है बेदाग, जानें अप्लाई करने का तरीका

हमारे चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके बिना आपका मेकअप अधूरा है। इसे कैसे और कब लगाना चाहिए, आइए उसके बारे में जानें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-31, 18:16 IST

How to Apply Concealer: कंसीलर को अगर आप हैरी पॉटर का जादुई वॉन्ड बोलेंगे, तो गलत बिल्कुल नहीं होगा। यह उसी तरह से चेहरे पर मैजिक करता है, जैसे हैरी पॉटर अपनी छड़ी को घुमाकर करता था। इसे लगाते ही आपके चेहरे के दाग-धब्बों का नामोनिशान ऐसे मिटता है, जैसे वो कभी चेहरे पर थे ही नहीं। एक्ट्रेसेस की ग्लोइंग और फ्लॉलेस त्वचा को देखकर आपने भी चाहा होगा कि काश, आपकी स्किन भी ऐसी हो जाए। आपको बताएं कि फिल्मी पर्दे पर भी मेकअप ही वो जादू करता है। 

कंसीलर को अगर सही ढंग से लगाया जाए, तो वह आपको एक मेकअप प्रोफेशनल की तरह दिखाता है अन्यथा यह अर्थ को अनर्थ में बदल सकता है। इसके साथ ही, यह जानना भी जरूरी है कि यह हर किसी के स्किन टाइप के मुताबिक मिलता है। इसे कैसे और कब लगाना चाहिए, वो ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है। आपने कंसीलर के बारे में थोड़ा बहुत इधर-उधर जरूर पढ़ा होगा। आज चलिए आपको विस्तार से इसके बारे में सारी जानकारी दें। 

क्या होता है कंसीलर?

what is concealer

कंसीलर को कलर करेक्टर भी कहते हैं और इसकी कंसिस्टेंसी थोड़ी-सी गाढ़ी होती है। यह आपके इंपरफेक्शन को छुपाने के लिए बढ़िया मेकअप प्रोडक्ट है। कंसीलर को एक्स्ट्रा कवरेज देने के लिए और आपके चेहरे में दाग-धब्बों को छुपाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। डार्क सर्कल्स, हाइपरपिग्मेंटेशन,एक्ने स्कार्स या अन्य दागों को यह बेहतरीन तरह से छुपाकर एक फ्लॉलेस लुक देता है। 

स्किन टाइप के अनुसार कैसे चुनें कंसीलर?

दूसरी जरूरी चीज है कि कोई भी मेकअप प्रोडक्ट आपके चेहरे पर अच्छी फिनिश तब देगा, जब आप उसे अपने स्किन टाइप के अनुसार लगाएं। इसी तरह कंसीलर को भी अपने स्किन टाइप के मुताबिक चुनना चाहिए। आपको ऐसा कंसीलर चुनना चाहिए जो आपकी त्वचा के रंग के समान शेड का हो।

यह विडियो भी देखें

अगर त्वचा के समान शेड वाला कंसीलर नहीं मिल रहा है, तो ध्यान रखें कि वो आंखों के नीचे के एरिया से एक या दो शेड हल्का हो। तभी आपके चेहरे के दाग या धब्बे को छुपाने में वो मदद कर सकेगा। अगर आप सही शेड चुनना चाहती हैं, तो अपनी जॉलाइन पर कुछ अलग-अलग शेड्स लगाकर देखें कि कौन-सा आपकी त्वचा के साथ सबसे अच्छा मेल खाता है।

साथ ही, कंसीलर लेते वक्त हमेशा नेचुरल लाइट का इस्तेमाल करें। आंखों के नीचे के काले घेरों को छुपाने के लिए या चेहरे के कुछ फीचर्स को एन्हांस करने के लिए आपने अपने चेहरे के बाकी हिस्सों के लिए जो शेड चुना है, उससे एक या दो हल्का शेड चुनें। इसके अलावा, कंटूरिंग के लिए एक या दो शेड गहरा रंग चुनें।

इसे भी पढ़ें: How To Use Concealer : इन कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है मेकअप कंसीलर, जानें

कितने तरह के होते हैं कंसीलर

types of concealer

आपको स्किन के अनुसार कंसीलर कैसे चुनना चाहिए यह तो हमने बता दिया। अब यह जान लें कि कंसीलर कितने प्रकार के होते हैं और किस तरह की स्किन पर कैसा कंसीलर अच्छा काम करता है। 

लिक्विड कंसीलर

यह आपने ज्यादातर महिलाओं को लगाते देखा होगा। इसे ब्लेंड करना बहुत आसान होता है और यह किसी भी स्किन टाइप पर अच्छे से काम करता है। यह पिंपल्स को कवर करने के लिए अच्छे होते हैं। 

ऑयली, सेंसिटिव, कॉम्बिनेशन और एक्ने-प्रोन स्किन वालों के लिए यह अच्छा होता है। यह पूरी तरह से कवरेज देता है और यह ड्युई, मैट, साटिन और सटल शिमर में आता है। यह केकी भी नहीं लगा और पोर्स को भी बंद नहीं करता।

क्रीम कंसीलर्स

अगर आपकी त्वचा नॉर्मल, ड्राई, सेंसिटिव या कॉम्बिनेशन टाइप है, तो आपको यह कंसीलर इस्तेमाल करना चाहिए। यह मीडियम से लेकर फुलर कवरेज देता है और क्रीमी और सेमी-साटिन फिनिश में आता है। यह बहुत ज्यादा स्मूथ होता है, तो आप इसे कंसीलर ब्रश, मेकअप ब्लेंडर से अच्छे से लगा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इसे लगाने के बाद लूज़ या प्रेस पाउडर से इसे सेट करना न भूलें। 

स्टिक कंसीलर्स

यह तीसरे तरह का कंसीलर ड्राई और सेंसिटिव स्किन (सेंसिटिव स्किन की देखभाल कैसे करें) के लिए अच्छा होता है। यह सेमी-सॉलिड टेक्सचर में आता है और थोड़ा-सा थिक और क्रीमी होता है। इसे डॉटिंग मेथड की तरह लगाया जाता है और इसकी पाउडरी मैट जैसी फिनिश होती है। एक चीज का ध्यान रखें कि यह आपके पोर्स को क्लॉग कर सकता है, इसलिए इसे ऑयली स्किन वाले बिल्कुल न लगाएं। 

कैसे लगाएं कंसीलर?

how to choose and apply concealer

आप किसी भी तरह का कंसीलर चुनें। उसे चेहरे पर अप्लाई करने की एक ही तकनीक होगी। 

किसी भी तरह की त्वचा के लिए, पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करें। उसके बाद मॉइश्चराइजर और प्राइमर से बेस बनाना चाहिए। अगर आपकी त्वचा नॉर्मल या ऑयली है, तो मैट फ़िनिश वाला हल्का मॉइश्चराइजर सही रहेगा।

इसके बाद चेहरे पर जहां भी आप दाग-धब्बे छुपाना चाहें, वहां कंसीलर लगाएं। कुछ महिलाएं फाउंडेशन के बाद कंसीलर लगाती हैं। हालांकि, इसे पहले लगाना ज्यादा सही होता है।

इसके बाद कंसीलर ब्रश से इसे त्वचा पर डैब करके ब्लेंड करें। यह आपके ऊपर है कि आप उंगली या ब्लेंडर से इसे लगाना चाहें।

लिक्विड या क्रीम कंसीलर को पाउडर फाउंडेशन के ऊपर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वे चेहरे को चिपचिपा कर सकते हैं। अगर आप पाउडर फाउंडेशन का उपयोग करते हैं, तो पहले कंसीलर लगाएं, इसे सेट होने दें और फिर फाउंडेशन लगाएं (फाउंडेशन के डिफरेंट टाइप)।

आंखों के नीचे कंसीलर लगाते समय शाइनी फिनिश वाले कंसीलर का उपयोग करें। यह शैडो एरिया को छुपाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: केवल कंसीलर की मदद से दिख सकती हैं छोटी आंखें बड़ी, जानें कैसे?

क्या फाउंडेशन के बिना कंसीलर लगाया जा सकता है?

बिल्कुल, आप फाउंडेशन के बिना भी कंसीलर लगा सकती है। अगर आप अपनी स्किन टोन को सिर्फ इवन करना चाहती हैं, तो बस कंसीलर लगाया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसके लिए भी सही कंसीलर चुनें। ऐसा कंसीलर आपके स्कार्स को कवर नहीं करता।

 

हमें उम्मीद है इस आर्टिकल से आपने कंसीलर के बारे में काफी कुछ सीखा होगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।