Amla Benefits for Skin: सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, चेहरे के लिए भी खास है आंवला; एक्सपर्ट से जानें बेदाग त्वचा पाने का सही तरीका

अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे पर हो रही स्किन प्रॉब्लम की वजह से परेशान रहती हैं और अपने चेहरे को ग्लोइंग और स्मूथ बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल करने के बाद आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट की भी जरूरत नहीं लगेगी। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।
फेस के लिए आंवले का इस्तेमाल
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे और पिंपल्स की वजह से अक्सर परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
होममेड आंवला फेस पैक
आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं साथ ही अपने चेहरे की खूबसूरती को भी दोगुना कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं आंवला फेस पैक के बारे में। आंवला फेस पैक आपके चेहरे के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप घर पर रहकर एक खास पेस्ट तैयार कर सकती। हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- आंवला जूस
- चावल का आटा
- पुदीने की पत्ती से बना पाउडर
फेस पैक बनाने का तरीका
- इस खास फेस पैक को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में पुदीने के पत्तों का आटा निकाल लें।
- अब इस आटे में थोड़ा चावल का आटा मिक्स कर दें।
- दोनों आटे को मिलाने के बाद आप इसमें आंवला का रस मिक्सकर दें।
- अब सभी सामग्री को अच्छी तरह फेंट लें और 2 घंटे के लिए इस पेस्ट को रख दें।
- आपका खास आंवला फेस पैक बनकर तैयार है।
- आप इसका अपने चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें।
- थोड़ी देर के बाद आप अपना चेहरा धो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- कील मुहांसों को कम करने के लिए आजमाएं खास जायफल से बना फेस पैक, जानें इस्तेमाल का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।